
नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, प्रचार-प्रसार का दौर भी शुरू हो गया है। सभी पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे। पटना के अधिवेशन भवन में राजनाथ ने प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान गृह मंत्री ने जहां विपक्ष पर निशाना साधा। वहीं, पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कही।
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
संवाद में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र जारी करेगी। साथ पार्टी अपने सभी संकल्प पूरा करेगी। वहीं, राजनाथ ने कहा कि पीएम मोदी को मैं सालों से जानता हूं। हमने साथ काम किया है। राजनाथ ने कहा कि मोदी पर जो भी आरोप लगानी है आप लगा सकते हैं। मोदी जी ने काम किया, काम अधिक क्या, उनको और काम करना चाहिे। लेकिन, कोई मां का लाल उंगली उठाकर उनकी नियत और इमान पर सवालिया निशान नहीं लगा सकता है। राजनाथ के इस बयान बिहार की राजनीति गरमा गई है।
एक दिवसीय बिहार दौरे पर राजनाथ
गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राजनाथ दलसिंहसराय में पार्टी के शक्ति केंद्र सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इसमें समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिले के शक्ति केंद्रों के लोग शामिल रहेंगे। राजनाथ सिंह के दौरे से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।