राजनीति

Facebook Case में निशाने पर Shashi Tharoor, Rajyavardhan Rathore भी Lok Sabha speaker को लिखा पत्र

Facebook Case के बीच Congress MP Shashi Tharoor पर BJP MP Nishikant Dubey ने बोला हमला पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ( Former Union Minister Rajyavardhan Singh Rathore ) ने निशाना साधा
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2020, 9:40 PM IST
Facebook Case में निशाने पर Shashi Tharoor, Rajyavardhan Rathore भी Lok Sabha speaker को लिखा पत्र
Facebook Case में निशाने पर Shashi Tharoor, Rajyavardhan Rathore भी Lok Sabha speaker को लिखा पत्र

नई दिल्ली। देश में उठे फेसबुक विवाद ( Facebook Case ) के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ( Congress MP Shashi Tharoor ) पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ( BJP MP Nishikant Dubey ) के हमले के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ( Former Union Minister Rajyavardhan Singh Rathore )ने निशाना साधा है। राठौर ने फेसबुक प्रकरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) को चिट्ठी लिखी है। राठौर ने चिट्ठी में सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय समिति ( Parliamentary Committee on Information Technology ) पर निशाना साधा है।

उन्होंने समिति के मौजूदा अध्यक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा अध्यक्ष फेसबुक प्रकरण में मीडिया से बात कर इसको एजेंडा बनाना चाहते हैं। जबकि इसके उलट उनको बोर्ड में इस पर मामले में चर्चा करनी चाहिए। राठौर आरोप लगाया कि बोर्ड समिति के अध्यक्ष द्वारा बोर्ड में इस पर चर्चा न करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

भारत में फेसबुक विवाद

गौरतलब है कि एक अमरीकी समाचार पत्र में छपे आर्टिकल से भारत में फेसबुक विवाद खड़ा हो गया है। इस मसले को लेकर कांग्रेस सांसद और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मामलों से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता शशि थरूर निशाने पर आ गए हैं। भाजपा के नेता समिति के सदस्य निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ नोटिस भेजा है। हालांकि थरूर ने भी निशिकांत के खिलाफ नोटिस भेजा है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा

इससे पहले भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने शशि थरूर को आईटी मामलों की संसदीय स्थाई समिति के अध्यख पद से हटाने की मांग की थी। इसको लेकर समिति के सदस्य और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र भी लिखा था। पत्र में उन्होंने थरूर पर संसदीय नियम-कायदों के उल्लंघन और समिति की गरिमा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था।

वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने फेसबुक प्रकरण में चर्चा के लिए एक समिति की बैठक बुलाने के अपने निर्णय संबंधी सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी की।

Updated on:
20 Aug 2020, 9:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए