नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kasmir ) सुरक्षाबलों की आतंकियों के खिलाफ जंग जारी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ( Jammu-Kashmir DGP Dilbag Singh ) ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों के साथ एक संयुक्त अभियान ( joint operation) में हाल ही में चार शीर्ष आतंकवादी कमांडर ( Top terrorist commander ) मारे गए हैं। इसके साथ ही 16 युवाओं ने आतंक का रास्ता छोड़कर घर वापसी कर ली है। ये लोग आतंक की दुनिया को छोड़कर अपने परिवारों के पास लौट आए हैं। दरअसल, जम्मू—कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ( Jammu-Kashmir DGP Dilbag Singh ) उत्तरी कश्मीर ( North Kashmir ) के कुपवाड़ा जिले में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों एनकाउंटर ( jAMMU-kASHMIR ENCOUNTER ) के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इससे स्थानीय लोगों के जीवन में राहत मिलेगी।