राजनीति

राकेश टिकैत ने कहा, “यूपी की जनता बीजेपी को वोट नहीं देंगी, फिर भी बीजेपी जीतेगी”

किसान नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में बयान देते हुए कहा है कि 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को वोट नहीं देंगी, फिर भी बीजेपी ही जीतेगी।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2021, 2:16 PM IST
rakeshtikait.jpg
Rakesh Tikait says BJP will win UP assembly election in 2022

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पिछले 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन के दौरान अक्सर ही केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला करते आए है। चाहे सरकार के कृषि कानून की आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग करना हो, या समय-समय पर केंद्र सरकार, बीजेपी और पीएम मोदी के बारे में बयान देना हो, या फिर केंद्र सरकार को धमकी ही देनी हो, टिकैत इसका कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में टिकैत ने फिर से बीजेपी पर हमला किया है। टिकैत ने अपने एक इंटरव्यू में 2022 के फरवरी-मार्च में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की जनता बीजेपी को वोट नहीं देंगी, इसके बावजूद यूपी में बीजेपी ही जीतेगी।

टिकैत के अनुसार बीजेपी की जीत के कारण

टिकैत ने कहा कि यूपी की जनता बीजेपी को वोट नहीं देंगी, लेकिन जीत बीजेपी की ही होगी। टिकैत के अनुसार बीजेपी सरकारी मशीन का गलत इस्तेमाल करेगी। टिकैत ने यह भी कहा कि बीजेपी दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों को नॉमिनेशन दाखिल करने से भी रोकेगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनका नॉमिनेशन कैंसिल करा देगी।

Published on: