
Rakesh Tikait says farmers will go to parliament to sell crops
नई दिल्ली। किसान आंदोलन की वजह से पिछले 11 महीने से बंद टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर को खोलने की प्रोसेस अब शुरू की जा चुकी है। टीकरी बॉर्डर पर से बैरिकेडिंग, पत्थर और डिवाइडर हटाने का काम गुरूवार को शुरू कर दिया गया और आज शुक्रवार 29 अक्टूबर की शाम तक इसे पूरी तरह से खोला जा सकता है। वहीं गाज़ीपुर बॉर्डर पर आज सुबह से बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इसे पूरा करके गाज़ीपुर बॉर्डर को भी खोला जाएगा। इसी विषय पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर की है।
किसान अपनी फसल बेचने संसद जाएंगे
राकेश टिकट ने टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर को खोलने की प्रोसेस शुरू होने पर राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "किसान अपनी फसल बेचने के लिए संसद जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। ऐसे में जब रास्तें खुलेंगे तब हम अपनी फसल बेचने संसद जाएंगे। हम ट्रैक्टर पर संसद जाएंगे।
आगे की योजना बनाकर बताएंगे
राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसानों ने रास्तें नहीं रोके हुए थे। टिकैत ने यह भी कहा कि आगे कैसे और क्या करना है, इसकी योजना बनाकर इस बारे में बताएंगे।
Published on:
29 Oct 2021, 12:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.