31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 महीने से किसान आंदोलन की वजह से बंद टीकरी बॉर्डर खुल सकती है आज शाम तक

पिछले 11 महीने से किसान आंदोलन की वजह से जो टीकरी बॉर्डर बंद थी, वह आज शाम तक खुल सकती है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Oct 2021, 10:01 AM IST

tikriborder.jpg

Tikri Border is expected to open today by evening

नई दिल्ली। पिछले 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली और बहादुरगढ़ से लगी टीकरी बॉर्डर बंद थी। पर अब इसके आज 29 अक्टूबर की शाम तक खुलने की उम्मीद है। टीकरी बॉर्डर को खोलने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को दिनभर टीकरी बॉर्डर पर हलचल रही। इसके बाद देर रात तक इस बॉर्डर को क्लियर करने का कुछ काम भी कर दिया गया।

बैरिकेडिंग और डिवाइडर्स हटाए गए

टीकरी बॉर्डर को खोलने के लिए गुरुवार को 7 लेयर में से 5 लेयर की बैरिकेडिंग और कुछ डिवाइडर्स भी हटाए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने क्रेन की मदद से बॉर्डर पर बनी कॉन्क्रीट की दीवार और कुछ पत्थरों को भी हटाया है। अब बैरिकेडिंग की एक मोटी दीवार बची हुई है, जिसे जल्द ही हटाकर आज शाम तक टीकरी बॉर्डर को खोला जा सकता है।

कुछ दिन पहले ही हुई थी टीकरी बॉर्डर को खोलने के लिए मीटिंग

अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा सरकार की एक कमेटी और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के बीच टीकरी बॉर्डर को खोलने के लिए मीटिंग हुई थी। पुलिस अधिकारियों और उद्योगपतियों की मौजूदगी में हुई इस मीटिंग के बाद से ही यह उम्मीद जताई जा रही थी कि टीकरी बॉर्डर जल्द ही खुल जाएगी और अब आज शाम तक यह बॉर्डर खोली जा सकती है।

यह भी पढ़े - हरियाणा सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच बातचीत शुरू, खुल सकती है 11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर

आज शाम तक हटा दी जाएगी बची हुई बैरिकेडिंग

टीकरी बॉर्डर पर मौजूद सुरक्षा बल के जवानों के टीकरी बॉर्डर पर बची हुई बैरिकेडिंग आज शाम तक हटा दी जाएगी। इसके बाद बॉर्डर को खोलकर यातयात की सुविधा भी फिर से शुरू कर दी जाएगी।