31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच बातचीत शुरू, खुल सकती है 11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर

11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर को खुलवाने के लिए हरियाणा सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच आज बातचीत शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Oct 2021, 2:03 PM IST

screenshot_2021-10-26_hariyana_government-skm.png

Talks began between haryana government high power committee and sanyukta kisan morcha

नई दिल्ली। पिछले 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन के कारण दिल्ली से लगी हुई टीकरी बॉर्डर भी पिछले 11 महीने से बंद है। पर अब लगता है कि टीकरी बॉर्डर जल्द ही खुल सकती है। टीकरी बॉर्डर को खुलवाने के लिए हरियाणा सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच आज 26 अक्टूबर को बातचीत शुरू हो चुकी है। यह बातचीत झज्झर के बहादुरगढ़ में हो रही है।

हरियाणा सरकार ने गठित की राज्यस्तरीय कमेटी

हरियाणा सरकार ने टीकरी बॉर्डर खुलवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत के लिए एक 'राज्यस्तरीय कमेटी' का गठन किया है। इस कमेटी के प्रतिनिधि इस बातचीत में हिस्सा लेंगे। इस हाई पावर कमेटी में सरकार की तरफ से बातचीत में हिस्सा लेने और उनका पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, डीजीपी अग्रवाल, रोहतक रेंज के आईजी पुलिस संदीप खिरवार और झज्जर तथा सोनीपत जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़े - किसान आंदोलन को हुए 11 महीने पूरे, संयुक्त किसान मोर्चा करेगा आज देशभर में विरोध प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से प्रतिनिधि मंडल

टीकरी बॉर्डर के विषय में हरियाणा सरकार की हाई पावर कमेटी से बातचीत करने के लिए अमरीक सिंह, कुलवंत सिंह मौलवीवाला और 6 अन्य किसान नेता संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं।

उद्योगपति भी बातचीत में हैं शामिल

टीकरी बॉर्डर के बंद होने से बहादुरगढ़ के उद्योगों को हर रोज करोड़ों का नुकसान हो रहा है। इसलिए आस-पास के कुछ उद्योगपति भी इस बातचीत में शामिल हैं, जिससे टीकरी बॉर्डर की समस्या जल्द से हल की जा सके।

यह भी पढ़े - किसान आंदोलन समर्थक एनआरआई दर्शन सिंह धालीवाल को भारत में प्रवेश लेने से रोका