31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन समर्थक एनआरआई दर्शन सिंह धालीवाल को भारत में प्रवेश लेने से रोका

किसान आंदोलन समर्थक एनआरआई दर्शन सिंह धालीवाल को हाल ही में भारत में प्रवेश लेने से रोका लिया गया। इसके बाद उन्हें वापस अमरीका भेज दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Oct 2021, 2:02 PM IST

darshan-singh-dhaliwal.jpg

NRI Darshan Singh Dhaliwal was refused to enter India

नई दिल्ली। अमरीका के शिकागो में रहने वाले एनआरआई (Non Resident Indian) दर्शन सिंह धालीवाल अमरीका के बड़े पेट्रोलियम व्यापारियों में से एक है। इसी के साथ वह भारत में चल रहे किसान आंदोलन के भी समर्थक है और अमरीका से ही किसान आंदोलन को ज़रूरी मदद भी देते रहते है। हाल ही में भारत आए दर्शन धालीवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और उन्हें भारत में प्रवेश नहीं लेने दिया गया। इसके बाद उन्हें वापस अमरीका भेज दिया गया।

इस पूरे मामले पर क्या कहा दर्शन सिंह धालीवाल ने?

इस पूरे मामले के बारे में दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि वह किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे है और उन्हें भारत में प्रवेश करने से रोका गया। उन्होंने बताया कि वह जनवरी से सिंघु में लंगर चला रहे है और इसी सिलसिले में हर तीसरे महीने भारत आकर सिंघु जाते है। उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट लैंड होने के बाद उन्हें प्रवेश नहीं लेने दिया गया। उनके अनुसार उनके पास सभी ज़रूरी दस्तावेज़ होते हुए भी उन्हें रोका गया और 5 घंटे इंतज़ार कराया गया। इसके बाद उन्हें देर रात 1:30 बजे की फ्लाइट से शिकागो वापस भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय