5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने पार्टी का किया ऐलान, चुनाव लड़ने को लेकर भी दी जानकारी

Annamalai New Party: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। पार्टी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि हम नया अभियान शुरू कर रहे हैं। अन्नामलाई ने कहा कि हमारी पार्टी तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

2 min read
Google source verification
Annamalai

अन्नामलाई ने अपनी पार्टी का किया ऐलान (Photo-X)

Annamalai New Party: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। पार्टी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि हम नया अभियान शुरू कर रहे हैं। अन्नामलाई ने कहा कि हमारी पार्टी तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। BJP से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने कहा कि यह एक बड़ा विवाद था कि मैं BJP का आदमी हूं या तमिलियन। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। पार्टी ने मुझसे चुनाव खत्म करने और फिर जाने को कहा।

बता दें कि यह घोषणा उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद की। अन्नामलाई ने कहा कि आज हम एक नए आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु के अगले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी।

नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अपने इस्तीफे में अन्नामलाई ने बीजेपी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों तक उन्हें पूरा सहयोग मिला, लेकिन तमिलनाडु को लेकर पार्टी और उनके विचारों में मतभेद थे। 

उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि तमिलनाडु के मुद्दों पर हमारे विचार एक जैसे नहीं हैं।

दरअसल, यह घटनाक्रम उस मुलाकात के तीन दिन बाद सामने आया है, जब अन्नामलाई ने नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महासचिव बी.एल. संतोष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

BJP ने महज 3 प्रतिशत वोट किए हासिल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद से ही अन्नामलाई के नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज हो गई थीं। एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए बीजेपी 27 सीटों पर केवल 3 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर सकी थी।

अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले कोयंबटूर की सड़कों पर ‘हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए’ जैसे पोस्टर भी लगाए गए थे, जिससे उनके नए राजनीतिक कदम की चर्चाओं को और बल मिला।

अन्नामलाई के नेतृत्व में बढ़ा था वोट प्रतिशत

गौरतलब है कि अन्नामलाई के नेतृत्व में बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में अपना वोट शेयर 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 11 प्रतिशत तक पहुंचाया था, हालांकि पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही। इसके बाद एआईएडीएमके के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्तों और चुनावी नतीजों को देखते हुए 2025 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर नैनार नागेंद्रन को जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।