26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Metro के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान

Dharmendra Pradhan resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए। जानें गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर क्या बयान दिया...
2 min read
Google source verification
New Delhi Metro Station closed until further orders.

दिल्ली मेट्रो (Photo- ANI)

CJP protest at Delhi Metro: धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया। जेन जी ने जंतर मंतर को खाली कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि आज से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया है।

NEET पेपर लीक विवाद को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से कुछ स्टेशनों को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था, लेकिन अब इन मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट दोनों सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
DMRC ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सर्विस अपडेट, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए खुले हैं।

शनिवार शाम जनपथ मेट्रो स्टेशन एंट्री गेट खोला गया

इससे पहले शनिवार शाम को, DMRC ने यात्रियों को जानकारी दी थी कि जनपथ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए हैं। उससे पहले, उसने राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री सेवाएं फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, जो सामान्य कामकाज की चरणबद्ध बहाली का संकेत था।

इन स्टेशनों को फिर से खोलने का फैसला तब लिया गया जब DMRC ने कथित NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर के पास छात्रों के तेज विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजामों के कारण सेंट्रल दिल्ली के कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दी थीं।

पद से अधिक महत्वपूर्ण देश और युवा पीढ़ी: गृह मंत्री अमित शाह

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए देश, देशवासी और युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। अमित शाह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।