
नई दिल्ली। कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सलाहुद्दीन वाले बयान को लेकर चौतरफा आलोचना हो रही है। उनके बयान पर भारतयी जनता पार्टी ने एक बार फिर से प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा मुफ्ती की पार्टी को तोड़ने के आरोप को खारिज कर दिया है। भाजपा के महासचिव राम माधव ने कहा है कि, " कल जो महबूबा जी ने कहा वे दुर्भाग्यपूर्ण और झूठ पर आधारित था। दिल्ली में कोई उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं कर रहा है। अपनी पार्टी के आंतरिक मतभेद सुलझाने की बजाए वे दिल्ली पर आरोप लगा रही हैं और आतंकवाद के नाम पर धमकी दे रही हैं। जहां तक भाजपा का सवाल है, हम कोई पार्टी को नहीं तोड़ रहे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के प्रभारी राम माधव ने ये भी कहा कि जहां तक सलाहुद्दीन के नाम पर धमकी देने की बात है तो केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों के पास घाटी में मौजूद किसी भी आतंकवादी को खत्म करने की शक्ति है। उन्होंने कहा कि ये महबूबा जी के कारण भी आतंक की तरफ रूख करने वालों को भी समाप्त कर सकते हैं।"
कश्मीर: सलाहुद्दीन वाली धमकी के बाद अलग-थलग पड़ीं महबूबा मुफ्ती, देशभर में तीखी प्रतिक्रिया
पूर्व सीएम पर चौतरफा हमला
इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, " इस बयान की जरिये उन्होंने अलगाववादियों के साथ अपनी निकटता का खुलासा किया है। असल में वह आतंकवादियों को ऑक्सीजन देने की कोशिश कर रही हैं।" एक और भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि मुफ्ती की टिप्पणी बेहद घटिया थी और वह अपनी पार्टी की टूटने से भारी दबाव में लग रही थीं। उन्होंने पूछा, "क्या वह अब अपनी पार्टी को हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ खड़ा दिखने की कोशिश कर रही है?" वहीं विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी मुफ़्ती की इस बयान की निंदा की थीऔर कहा कि उनकी पार्टी एक भी आतंकवादी की साथ खड़ी नहीं होगी । एनसी के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 'भाजपा और पीडीपी के ब्रेक-अप के साथ कश्मीर की राजनीति में कोई नया मील का पत्थर नहीं बन जाएगा। कश्मीर के लोग कश्मीरी वोटों को विभाजित करने के लिए दिल्ली में बनाई गई पार्टी के निधन पर शोक नहीं करेंगे।' उन्होंने कहा कि आज महबूबा मुफ़्ती केंद्र को नवीनीकृत आतंकवाद की धमकी दे रही हैं, जबकि ऐसा लगता है कि उनके शासन में कश्मीर में आतंकवाद पहले ही पुनर्जन्म ले चुका है।'
क्या कहा था महबूबा मुफ्ती ने?
क्या कहा था मुफ्ती ने मुफ्ती ने कहा था कि हमारी पार्टी बरकरार और मजबूत है।अगर केंद्र ने मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट (एमयूएफ) को कुचलने की कोशिश की तो इसका खतरनाक परिणाम होगा। बता दें कि कश्मीर घाटी में आतंक की शुरुआत हिजबुल मुजाहिद्दीन से हुई जो सैयद सलाहुद्दीन का बनाया हुआ संगठन था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) भी कश्मीर में 80 के दशक का एक प्रमुख आतंकी संगठन था