राजनीति

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने दी जानकारी

Ram Vilas Paswan: चिराग ने ट्वीक करके लिखा, पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
less than 1 minute read
Oct 08, 2020
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने दी जानकारी
Ram Vilas Paswan passes away,Ram Vilas Paswan passes away,Ram Vilas Paswan passes away

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार शाम को निधन हो गया, पासवान के बेटे लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। रामविलास पासवान पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 74 वर्षीय राम विलास पासवान की कुछ दिनों पहले ही दिल की सर्जरी भी हुई थी।

पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग ने ट्वीट किया- पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा

रामविलास पासवान के पास पास केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय था। रामविलास पासवान पिछले पांच दशक से भी ज्यादा वक्त से राजनीतिक में सक्रिय थे और देश के सबसे बड़े दलित नेताओं में उनकी पहचान होती थी। बिहार चुनावों को लेकर अहम फैसले रामविलास पासवान की अस्वस्थता के चलते खुद चिराग ही ले रहे थे।

Published on:
08 Oct 2020 09:21 pm