10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP नेता के स्कूल में प्याज-लहसुन बैन! संजय राउत बोले- यह लव जिहाद से भी भयंकर, मराठी लोगों का रहना मुश्किल

Sanjay Raut on Mira Road School: मीरा रोड की सेवेन स्क्वेअर एकेडमी स्कूल में पर्युषण के दौरान छात्रों के टिफिन में प्याज, लहसुन, आलू और चुकंदर नहीं लाने की अपील पर विवाद बढ़ गया है। इस पर शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 10, 2026

Mira road Seven Square Academy

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (Photo: IANS)

Seven Square Academy ParyushanRow: महाराष्ट्र के मीरा रोड में जैन धर्म के पर्युषण पर्व के दौरान एक नामी स्कूल की ओर से छात्रों के टिफिन को लेकर जारी किए गए कथित सर्कुलर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मीरा रोड पूर्व स्थित सेवेन स्क्वेअर एकेडमी में अभिभावकों के व्हाट्सऐप ग्रुप पर यह सर्कुलर भेजा गया है, जिसमें पर्युषण पर्व के दौरान बच्चों के टिफिन में प्याज, लहसुन, आलू, चुकंदर जैसे जमीन के नीचे उगने वाली चीजें नहीं भेजने की अपील की गई है। स्कूल की कैंटीन में भी इस अवधि के दौरान इन सब्जियों का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही गई है। यह स्कूल भाजपा के स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता का है।

इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि क्या सरकार महाराष्ट्र में जो मंत्री खुद को हिंदू धर्म का कट्टर अनुयायी बताते हैं, क्या उन्हें महाराष्ट्र धर्म पर यह हमला मंजूर है? यह मामला लव जिहाद से भी ज्यादा गंभीर है। राउत ने सवाल उठाया कि मुंबई में मराठी लोगों को कैसे रहना है, क्या खाना है और क्या नहीं खाना है, यह भी क्या दूसरे लोग तय करेंगे?

संजय राउत बोले- लव जिहाद से भी गंभीर मामला

संजय राउत ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मीरा रोड की सेवेन स्क्वेअर एकेडमी स्कूल ने अपने पोर्टल और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए अभिभावकों को सर्कुलर भेजा है। इसमें 8 सितंबर से 16 सितंबर तक चलने वाले पर्युषण पर्व के दौरान छात्रों को टिफिन में प्याज, लहसुन, आलू जैसी जमीन के नीचे उगने वाली चीजें नहीं लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने इस मामले को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “यह लव जिहाद से भी भयंकर है! क्या मुंबई में मराठी व्यक्ति को रहना है या नहीं, क्या खाना है और क्या नहीं खाना है, यह भी यही लोग तय करेंगे?"

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आगे सवाल किया कि क्या मुंबई के गणपति उत्सव पर भी इसी तरह किसी का नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि 106 मराठी लोगों के बलिदान से हासिल महाराष्ट्र को क्या इस तरह नीलाम किया जा रहा है?

मनसे ने दर्ज कराई शिकायत, भाजपा नेता ने दी सफाई

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस संबंध में शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। मनसे का आरोप है कि बीजेपी नेता मेहता खुद जैन होने के नाते अपने स्कूल के छात्रों पर धार्मिक पाबंदियां थोप रहे हैं। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उधर, विरोध बढ़ता देख मीरा-भायंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने सफाई देते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन ने किसी पर कोई सख्ती नहीं की है, बल्कि पर्युषण पर्व के दौरान केवल सात्विक भोजन के उद्देश्य से अभिभावकों से यह निवेदन किया गया था। इसके लिए किसी पर दबाव नहीं बनाया गया है।

पर्युषण के दौरान मांस बिक्री पर प्रतिबंध

ठाणे जिले के मिरा-भायंदर शहर में जैन समाज की बड़ी आबादी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्युषण पर्व के दौरान दो दिनों के लिए मांस बिक्री पर रोक लगाई जाती है।