
नई दिल्ली। भगवान राम मंदिर को लेकर जेडीयू के बाद अब एनडीए में भाजपा की एक और सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी ने भी राम मंदिर पर कोर्ट का आदेश पर सहमति जताई है। पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि पार्टी अपने रुख पर पहले की कायम है। उनका कहना है कि अयोध्या विवाद का हल कोर्ट के आदेश से ही निकल सकता है। पासवान ने पिछले हफ्ते अयोध्या में शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद् के कार्यक्रम को रणनीतिक तौर पर संभालने के लिए सरकार का धन्यवाद किया।
मंदिर पर चिराग का रुख अनुकूल
आपको बता दें कि राम मंदिर निर्माण के विषय में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा था कि राम मंदिर भाजपा का एजेंडा है। भाजपा और आरएसएस ने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र किया है। चिराग ने यह भी कहा था कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इसका हल कोर्ट के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। चिराग ने था कहा कि सरकार अगर राम मंदिर को लेकर अध्यादेश या बिल लाना चाहती है तो पहले उसे अपने सहयोगियों से विचार विमर्श करना चाहिए।