राजनीति

सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद बोले रामदास अठावले, आगामी मोदी कैबिनेट में मेरी सीट पक्की

आरपीआई प्रमुख ने की देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात सियासी मुद्दे पर हुई खुलकर बातचीत एनडीए में आरपीआई का कद नहीं होगा छोटा
less than 1 minute read
रामदास athawale
सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद बोले रामदास अठावले, आगामी मोदी कैबिनेट में मेरी सीट पक्की

नई दिल्ली। आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस से सियासी मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई है। बातचीत के दौरान सीएम ने आश्वासन दिया है कि मेरा राज्यसभा का कार्यकाल आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी की आगामी कैबिनेट में स्थान दिलाने का भरसक प्रयास करूंगा। इस बात का भी भरोसा दिया है कि अक्टूबर में प्रस्तावित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आरपीआई के सियासी कद का ख्याल रखा जाएगा।

यूपी में प्रत्याशी उतारने की दी थी चेतावनी
आपको बता दें कि महराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद आरपीआई के खाते में एक भी सीट नहीं आई। महराष्ट्र में 25 सीटों पर भाजपा और 23 सीटों पर शिवसेना ने चुनावी मैदान में उतारे हैं। इस बात से नाराज आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने 27 फरवरी को चेतावनी भरे लहजे में यूपी की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे कोई किनारे करेगा तो उन्हें किनारे करने की ताकत मुझमें है।

Updated on:
25 Mar 2019 09:29 am
Published on:
24 Mar 2019 10:27 pm
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद