राजनीति

आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी मिले आरक्षण : अठावले

पटना में एक समारोह को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि सवर्णों में भी बड़ी आबादी ऐसी है जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है।
less than 1 minute read
ramdas athawale
आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी मिले आरक्षण : अठावले

पटना: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कमजोर सवर्णों को भी आरक्षण देने की वकालत की। गुरुवार को एक कार्यक्रम में अठावले ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णो को भी आरक्षण मिलना चाहिए। अठावले कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की बैठक में इसकी मांग की है। पटना में आयोजित श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह और कृषक समागम समारोह को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि सवर्णों में भी बड़ी आबादी ऐसी है जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। उन्हें आगे बढ़ाने और सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि सवर्णों को 25 प्रतिशत आरक्षण मिले।

मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास मंत्र पर कर रही काम

आठावले ने कहा, "अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) को मिल रहे आरक्षण की सुविधा में बगैर छेड़छाड़ किए आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण मिलना चाहिए।" केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि राजग सरकार कभी भी दलित विरोधी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर जीत दर्ज करनी है और एकबार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। बिहार को महापुरुषों की धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि राजग सरकार श्रीकृष्ण सिंह के सपने के पूरा करने के लिए 'सबका साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

Updated on:
25 Oct 2018 09:47 pm
Published on:
25 Oct 2018 09:47 pm