राजनीति

सुरजेवाला का बयान, ‘कांग्रेस में बड़े लेवल पर बदलाव की तैयारी, अफवाहों पर न दें ध्यान’

CWC कांग्रेस में फैसले लेने वाली सर्वोच्च संस्था- सुरजेवाला लोकसभा चुनाव में हार के लिए कोई एक व्यक्ति नहीं जिम्मेदार- कांग्रेस कांग्रेस पार्टी आगे क्या कदम उठाएगी, इसके लिए करें इंतजार- सुरेजवाला
2 min read
• •
Updated: 28 May 2019, 7:07 AM IST
Randeep Singh Surjewala
सुरजेवाला का बयान, 'कांग्रेस में बड़े लेवल पर बदलाव की तैयारी, अफवाहों पर न दें ध्यान'

नई दिल्ली। 17वें लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) में कांग्रेस ( Congress ) नीत UPA को करारी शिकस्त मिली है। इस चुनाव में यूपीए को कुल 91 सीटें मिली हैं, जिनमें कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर जीत मिली है। इस हार से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है और लगातार नेतागण इस्तीफा दे रहे हैंं। वहीं, मीडिया में कांग्रेस को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आ रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी के सीनियर नेता रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी के अंदर बड़े लेवल पर बदलाव की तैयारी चल रही है।

कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी- सुरेजवाला

सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ( CWC ), कांग्रेस में फैसले लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। यह ऐसा लोकतांत्रिक मंच है जहां विचार लिए और दिए जाते हैं, नीतियां बनाई जाती हैं और सुधार के लिए जरूरी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में हार को एक अवसर के रूप में देखती है ताकि पार्टी के संगठन स्तर पर बड़े बदलाव किए जा सकें। इस काम के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकृत किया है।

हार के लिए कोई एक व्यक्ति नहीं जिम्मेदार- सुरजेवाला

सुरेजवाला ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के लिए किसी एक को जिम्मेदारी नहीं ठहराया जा सकता है, इस हार के लिए सामूहिक तौर पर जिम्मेदारी ली गई है और आगे क्या किया जा सकता है, पार्टी के समक्ष कैसी चुनौतियां हैं, इस पर मंथन चल रहा है। उन्होंने कहा कि CWC के मीटिंग के बारे में सार्वजनिक तौर पर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, कई प्रकार की अफवाह उड़ रही हैं। ऐसा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें कांग्रेस पार्टी आगे क्या कदम उठाती है उसका इंतजार करें? सुरेजवाला के इस बयान से साफ स्पष्ट है कि कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हो सकता है, जिस पर पार्टी ने काम करना शुरू कर दिया है।

Updated on:
28 May 2019, 7:07 AM IST
Published on: