राजनीति

CBI विवाद: ममता बनर्जी संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़कर गलत बयान दे रहीं- रविशंकर प्रसाद

पश्चिम बंगाल में जारी सियासी संग्राम पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है।
2 min read
ravishankar prasad
CBI विवाद: ममता बनर्जी संवैधानिक मर्यादाएं तोड़कर गलत बयान दे रही- रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सीबीआई और पुलिस कमिश्नर का विवाद पूरी तरह से सियासी संग्राम में तब्दील हो चुका है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले को लेकर धरने पर बैठ गई हैं। वहीं सरकार की ओर से केंद्रीय कानून मंत्री ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी इस पूरे मामले पर गलत बयान देकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। ममता बनर्जी के धरने से संदेह पैदा होता है। रविशंकर प्रसाद ने पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के धरने पर बैठने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी आखिर राजनीतिक पार्टी के साथ धरने पर क्यों बैठा। राजदार कमिश्नर की भूमिका संदिग्ध है।

चिटफंड में छोटे निवेशकों के पैसे डूबे

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में उन्होंने चिटफंड की बात उठाई थी और इसमें 20 लाख लोगों के पैसे डूबने की बात कही थी । हम सरकार में आते ही इसकी जांच शुरू करवाई। इस मामले में मंत्री मदन मित्रा और सुदीप की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। कानून मंत्री ने कहा कि चिटफंड में छोटे निवेशकों का पैसा डूबा है, क्या भ्रष्टाचार की जांच करना गुनाह है , सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच करने गई थी, वह भी तब जब सीबीआई ने पुलिस कमिश्नर को कई बार समन जारी किया था , लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के बाद कमिश्नर के घर पर सीबीआई टीम पहुंची थी।

भ्रष्ट लोगों का गठबंधन

रविशंकर प्रसाद ने सारी संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर ममता भ्रष्ट लोगों को बचाने में जुटी हुई है। भ्रष्ट लोगों का गठबंधन बना है। गठबंधन के सारे सिपाही आज जांच के घेरे में हैं। रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि धरना देने में ममता बनर्जी केजरीवाल की राह पर चल पड़ी है। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर निशाना साधा। कानून मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाले आज चुप क्यों हैं।

भाजपा की लोकप्रियता से ममता घबरा गईं

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता और प्रधानमंत्री के बढ़त जनाधार से ममता बनर्जी घबरा गई है। इसलिए इस तरह की स्थिति पैदा कर रही है। रविशंकर ने कहा कि भाजपा बंगाल में ताकत के साथ खड़ी रहेगी झुकेगी नहीं।

Updated on:
04 Feb 2019 08:25 pm
Published on:
04 Feb 2019 04:55 pm