राजनीति

रविशंकर प्रसाद को संविधान में दिखा हिंदुत्व, बोले- हर पन्ने पर छपे हैं कृष्ण और राम

उनका कहना है कि उस वक्त जो संविधान बनाने वाले थे,वो इसे भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानते थे और आज इसे भगवाकरण बता दिया जाता है।

2 min read
May 27, 2018
Ravishankar prasad says original Constitutionh have sketch of krishna
रविशंकर प्रसाद को संविधान में दिखा हिंदुत्व, बोले- हर पन्ने पर छपे हैं कृष्ण और राम

नई दिल्ली। भाजपा नेताओं ने का हर चीज को धर्म से जोड़ने का सिलसिला जारी है, अब इस कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का नाम शामिल हो गया है। उनका एक बयान इन दिनों चर्चा में है। दरअसल केंद्रीय कानून मंत्री ने संविधान की कॉपी मीडिया के सामने दिखाते हुए कहा कि हमारे संविधान के हर अध्याय पर भगवान श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण के तस्वीरें छपी हैं। उनका कहना है कि उस वक्त जो संविधान बनाने वाले थे,वो इसे भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानते थे और आज इस बारे में बात करने पर इसे भगवाकरण बता दिया जाता है।

निजी चैनल से हो रही बातचीत में बोले केंद्रीय मंत्री

एक निजी चैनल से हो रही बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री संविधान के पन्ने पलटते हुए बताया कि नीति निर्देशक तत्वों से जुड़े अध्याय के ऊपर नंदलाल बोस द्वारा बनाई आलेख है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस वक्त संविधान बनाने वालों ने इसे भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानते हुए बनाया था लेकिन आज जब सरकार की ओर से इनके बारे में बात करती है तो विपक्ष इसकी आलोचना करते हुए इसे सांप्रदायिक और भगवा कह देते हैं।

साधा विपक्ष पर निशाना

रविशंकर प्रसाद ने इसके बाद संविधान के मौलिक अधिकारों से जुड़े अध्याय को दिखाया जिसमें भगवान श्रीराम सीतामाता और लक्ष्मण की चित्र बनी है। इसमें वे अयोध्या लौट रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह संविधान बनाने वालों ने ही तैयार किया है और इस संविधान पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और जवाहर लाल नेहरू से लेकर कई अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने इस बात पर तंज कसा कि अगर संविधान में ये तस्वीरें आज बनाई जाती तो लोग कहते भारत भगवा हो रहा है।

संविधान में अकबर तो हैं लेकिन औरंगजेब नहीं: कानून मंत्री
बता दें कानून मंत्री ने आगे संविधान में नटराज, गुरु गोविंद सिंह के भी होने की बात कही। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि संविधान में अकबर तो हैं लेकिन औरंगजेब नहीं हैं। उन्होंने कहा संविधान में महात्मा गांधी और महावीर भी हैं। इसके बाद उन्होंने लेफ्ट समेत विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग कन्स्टीट्यूशनल नेशनलिज्म की बात करते हैं लेकिन वो नहीं जानते कि भाजपा भी उसी कन्स्टीट्यूशनल नेशनलिज्म की बात करती है। उन्हें यह दिखता नहीं है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी मुस्लिमों को वोटर नहीं मानती और एक भी टिकट मुस्लिम उम्मीदवारों को नहीं देना चाहती तो उन्होंने इस आरोप से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा के कई नेताओं ने समकालीन चीजों को धर्म से जुड़ा बताया है। त्रिपुरा के सीएम बिप्लव देब ने हाल ही गुगल को नारद जैसा बताया था, इससे पहले उन्होंने ये भी कहा था कि महाभारतकाल में भी इंटरनेट था।

Published on:
27 May 2018 10:20 am