राजनीति

कांग्रेस में शामिल हुए रिटायर्ड जज महादेव थिप्से, सलमान खान को दी थी जमानत

न्यायमूर्ति थिप्से शतरंज के भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से के भाई हैं। वह विभिन्न मामलों में अपने उल्लेखनीय फैसलों के लिए चर्चित हैं।
less than 1 minute read
• •
Jun 13, 2018
Abhay Thipsay
कांग्रेस में शामिल हुए रिटायर्ड जज महादेव थिप्से , सलमान खान को दी थी जमानत

मुंबई: मुंबई और इलाहाबाद उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश रह चुके न्यायमूर्ति अभय महादेव थिप्से मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा सांसद कुमार केतकर और अन्य नेताओं की उपस्थिति में थिप्से का स्वागत किया।

पिछले साल हुए सेवानिवृत्त

न्यायमूर्ति थिप्से शतरंज के भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से के भाई हैं। वह विभिन्न मामलों में अपने उल्लेखनीय फैसलों के लिए चर्चित हैं। वह 1987 में महाराष्ट्र न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे और इसके बाद 2007 में वह जलगांव में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने। मार्च 2011 में वह मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने और इसके बाद मई 2016 में उनका स्थानांतरण इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हुआ, जहां वह पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए।

सलमान को दी थी जमानत

अपने अदालती करियर में कई वर्षो तक न्यायमूर्ति थिप्से ने कई अदालतों और विशेष अदालतों में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान मई 2015 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को 2002 में बांद्रा सड़क दुर्घटना मामले में जमानत देने और उनकी पांच साल कारावास की सजा को निरस्त करने सहित कई बहुचर्चित मामले उन्होंने निपटाए थे।

Published on:
13 Jun 2018 10:33 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा

Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस