राजनीति

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: RJD का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, कमजोर पर खुलेआम आक्रमण हो रहा- राहुल गांधी

एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हुआ। मौका था दिल्ली के जंतर मंतर पर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के विरुद्ध राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोलने का।
2 min read
tejashwi yadav
मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस के खिलाफ RJD का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, मंच पर तेजस्वी, शरद और केजरीवाल मौजूद

नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम में यौन शोषण कांड पर सियासत तेज हो चली है। बिहार के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने दिल्ली में इस मसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। तेजस्वी यादव को विपक्षी दलों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर आ चुके हैं। उनके साथ उनकी बहन मीसा भारती, जेडीयू से अलग हुए शरद यादव और सीपीआई नेता डी राजा भी मौजूद हैं ।

मोदी सरकार के खिलाफ दूसरी बार विपक्ष एकजुट

गौरतलब है कि मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एक बार फिर एकजुट दिखा। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों से यौन शोषण के खिलाफ विपक्षी नेता दिल्ली के जंतर मंतर पर एक साथ जुटे। इससे पहले मई में कर्नाटक में कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान पूरा विपक्ष एकजुट हुआ था।

LIVE UPDATE ( अपडेट खबर देखने के लिए कृपया पेज रिफ्रेश करते रहें)

7:45 बजे

कैंडल मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

बिहार शेल्टर होम मामले पर राहुल गांधी ने कहा

देश में कमजोर पर खुलेआम आक्रमण हो रहा

देश में एक तरफ संघ और भाजपा की सोच, दूसरी तरफ पूरा देश

7 : 34 PM

मंच से तेजस्वी यादव ने कहा

मुजफ्फरपुर की घटना से खून खौलता है

बालिका गृह में बेसहारा बच्चियों से दरिंदगी

नीतीश कुमार से जवाब चाहता है देश

बिहार में जंगलराज नहीं राक्षस राज आ गया

बिहार में कानून का राज फेल हो गया

पहली FIR में आरोपी ब्रजेश ठाकुर का नाम नहीं था

क्या नीतीश ब्रजेश ठाकुर के घर गए थे, जवाब दें

7:20 PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जंतर मंतर पहुंचे

7 : 10 PM

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले पर केजरीवाल ने कहा-

बिहार सरकार की जानकारी में था मामला

आरोपियों को तीन माह के भीतर फांसी की सजा मिले

अपराधियों को बचाने वाला भी दोषी

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर कसा तंज

जंतर मंतर पर पहुंचने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले में 2 महीने तक ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था। जब टाटा इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट आई तब ठाकुर गायब था। तेजस्वी ने कहा कि जब तक ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा नहीं दी जाती है। तब तक इस केस में बच्चियों के साथ इंसाफ नहीं हो सकता। हमें सीबीआई की जांच पर विश्वास नहीं है। इसकी वजह यह है कि सरकार जांच एजेंसी का दुरुपयोग करती हैं।

इस कांड से देश शर्मसार-तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने इस धरने को गैर राजनीतिक बताते हुए आम लोगों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में जिस तरह का कांड हुआ, उससे न केवल बिहार बल्कि पूरा देश शर्मसार है। देश की जनता को पीड़ित लड़कियों के न्याय के लिए पक्ष में खड़ा करेंगे।

34 बच्चियों के साथ यौन शोषण

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस में 34 बच्चियों के साथ यौन शोषण किया जा रहा था। मेडिकल रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ था जिसके बाद शेल्टर हाउस के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Updated on:
04 Aug 2018 08:39 pm
Published on:
04 Aug 2018 06:54 pm