
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बिहार का बेगूसराय के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बेचैनी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर इस बात को लेकर इतना परेशान क्यों है? उन्होंने कन्हैया को नेक सलाह देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी बहुत कमजोर है। पहले पांच से दस साल तक मेहनत कर पार्टी को जमीन पर मजबूत बनाएं। फिर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि वह अपने युवा साथी को बिन मांगे यह सलाह वरिष्ठ होने की हैसियत से दे रहे हैं। शिवानंद तिवारी ने कन्हैया को लेकर अपने विचार को फेसबुक पर साझा किया है।
पीछे हटने को तैयार नहीं हैं कन्हैया
हालांकि बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर कन्हैया कुमार ने अपनी तरफ से स्पष्ट तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। मगर चुनाव से पीछे हटने के भी संकेत नहीं दिए हैं। लेकिन इन चर्चाओं के बीच अब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी लोग अटकलें लगाए जाने लगे हैं। आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान को इसी संदर्भ में लिया जा रहा है। बता दें कि कुछ महीने पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को एक महागठबंधन बनाने और बेगूसराय से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा था कि अगर सीपीआई बेगूसराय से उन्हें को ही टिकट देने का फैसला लेती है ते आरजेडी उनके लिए ये सीट छोड़ने को तैयार है। लेकिन अब शिवानंद तिवारी की ओर से उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाने से उनके चुनाव लड़ने को लेकर कयासबाजी चरम पर है।