राजनीति

अधीर रंजन चौधरी के घर पर कई लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

काफी इंतजार किए जाने के बाद मुलाकात ना होने से नाराज था एक शख्स। दिल्ली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मौके पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी समेत कई अधिकारी पहुंचे।
less than 1 minute read
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के घर पर हंगामा किए जाने की सूचना मिली है। मंगलवार शाम चौधरी के घर पर हंगामे की सूचना पाकर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा करने के आरोपियों खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम दिल्ली के हुमायूं रोड स्थित लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर कुछ लोगों ने हंगामा किया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके दफ्तर की फाइलें आदि फेंकी और बवाल किया।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम को राकेश नरवल नाम का एक व्यक्ति लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी से मिलने गया था। जब अधीर रंजन चौधरी काफी देर तक इंतजार कराने के बाद भी उससे नहीं मिले, तो उस शख्स ने बाहर आकर कुछ लोगों के साथ मिलकर वहां हंगामा कर दिया।

दिग्गज कांग्रेस नेता के आवास पर हंगामे की खबर मिलते ही आनन-फानन में दिल्ली पुलिस के डीसीपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हंगामे में चार लोग शामिल थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
04 Mar 2020 07:28 am
Published on:
03 Mar 2020 06:38 pm
Also Read
View All
Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

चंदन सिंह जीना के बचाव में उतरे हरीश रावत, ED की कार्रवाई के समय पर उठाए सवाल

शी जिनपिंग के आने पर भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया, कहा- रिश्ते आगे बढ़ाने के लिए समाधान जरूरी

किसे टिकट, किसकी कटेगी उम्मीद? भिलाई के 70 वार्डों में बढ़ी खींचतान, महापौर की दौड़ ने बदले सियासी समीकरण

पंजाब में सिद्धू और कैप्टन सिंह की कलह खत्म नहीं कर पाए थे हरीश रावत, और फिर कांग्रेस को मिली करारी हार?