राजनीति

शिअद ने की राजोआना की फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग

ननकाना साहिब कमेटी भेजने की अनुमति मांगीदिल्ली चुनाव को लेकर भी हुई बात
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 11:51 AM IST
sukhbir_badal.jpg

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बलवंत सिंह राजोआना की फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। इस बावत शिअद का एक प्रतिनिधिमंडल सुखबीर सिंह के बादल के नेतृत्व में शाह से मिला। गृहमंत्री से मुलाकात के बाद सुखवीर सिंह ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष शाह से उनकी दिल्ली चुनाव को लेकर भी से बातें हुईं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भाजपा का अकाली दल के साथ गठबंधन है और रहेगा। सीटों को लेकर कोई समस्या नहीं है।

कमेटी को पाकिस्तान जाने की अनुमति मांगी

अकाली दल ने गृहमंत्री से मांग की कि अकाली दल की एक कमेटी को पाकिस्तान भेजे जाने की अनुमति दी जाए, जो पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब में हाल ही में हुए हमले की जांच कर सके। गृहमंत्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।

गुरुपर्व के लिए मांगा बजट

अकाली दल ने गृहमंत्री से गुरु तेग बहादुर सिंह का 400वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए प्रधानमंत्री की अगुवाई में एक कमेटी बनाए जाने की भी मांग की है। साथ ही सरकार से आग्रह किया है कि इसके लिए केंद्र सरकार बजट का भी प्रावधान करे।

शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल में सुखबीर सिंह बादल के अलावा बलविंदर भूंदड़, नरेश गुजराल, प्रेम सिंह चंदूमाजरा और तोता सिंह भी थे।

Updated on:
13 Jan 2020, 11:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल