राजनीति

देवेन्द्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा, संजय राउत ने कहा- उद्धव 5 साल के लिए मुख्यमंत्री होंगे

देवेन्द्र फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा संजय राउत ने कहा- उद्धव पांच साल तक रहेंगे सीएम
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 7:12 PM IST
Sanjay Raut

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच देवेन्द्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उससे पहले डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी अपना इस्तीफा फडणवीस को सौंप दिया था। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अब पांच साल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। अजित पवार के इस्तीफे के सवाल में उन्होंने कहा कि अजीत पवार ने (उपमुख्यमंत्री पद से) इस्तीफा दे दिया है। अजीत दादा हमारे साथ हैं। अजीत पवार से अच्छा संबंध रहा है। हमने पहले ही कहा था कि भाजपा को जाना ही पड़ेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि 27 नवंबर को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करा कर बहुमत सिद्ध कराया जाए। शीर्ष अदालत के आदेश के बाद यह बात सामने आई है। इससे पहले सोमवार को संख्या बल दिखाने के लिए शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से अपने 162 विधायकों की सार्वजनिक परेड आयोजित की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व उसके सहयोगी अजीत पवार गुट के 170 विधायकों का संख्या बल होने के दावे को गलत साबित करने के लिए पार्टियों द्वारा ऐसा किया गया। राजभवन में बीते शनिवार सुबह आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद व अजित पवार ने राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Updated on:
26 Nov 2019, 7:12 PM IST
Published on: