राजनीति

बीजेपी के हमले पर संजय राउत का पलटवार, फिर क्यों नहीं दिया वीर सावरकर को भारत रत्न

सावरकर स्टेडियम में शिवसेना के कार्यक्रम और उद्घव ठाकरे के भाषण पर की थी बीजेपी पे टिप्पणी शिवसेना नेता संजय राउत ने किया पलटवार, वीर सावरकर के साथ शिव सेना खड़ी रही है हमेशा

less than 1 minute read
Sanjay Raut Said  Shiv Sena never changed its stand on Veer Savarkar
Sanjay Raut Said Shiv Sena never changed its stand on Veer Savarkar

नई दिल्ली। दशहरे के बाद महाराष्ट्र में भाजपा और शिव सेना के बीच जुबानी जंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस बार मुद्दा वीर सावरकर हैं। जिसमें संजय राउत ने बीजेपी के उस बयान पर पलटवार किया है कि जिसमें कहा गया है कि शिव सेना प्रमुख और सीएम उद्घव ठाकरे ने अपने दशहरा महोत्व में सावरकर के सम्मान में कुछ नहीं कहा। वह डर गए हैं, वो सावरकर नाम के स्टेडियम में कार्यक्रम तो करते हैं, लेकिन उनके सम्मान में कुछ नहीं बोलते।

जिसके जवाब में शिव सेना के प्रमुख नेता संजय राउत ने पपलटवार करते हुए कहा कि पार्टी ने वीर सावरकर पर अपना रुख कभी नहीं बदला। जब भी उनका अपमान करने के लिए अनुचित टिप्पणी की गई, हम उसके विरोध में खड़े हुए दिखाई दिए और ऐसा करने वालों की आलोचना भी। हमने हमेशा उनके साथ भावनात्मक संबंध बनाए हैं। जो लोग हमारी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दिया।

Updated on:
26 Oct 2020 11:38 am
Published on:
26 Oct 2020 11:31 am