राजनीति

सावरकर बुकलेट विवाद: स्वामी चक्रपाणि ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

तूल पकड़ता जा रहा वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस सेवादल की किताब से जुड़ा मामला अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 11:26 AM IST
l.png

नई दिल्ली। वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस सेवादल की किताब से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा ( Akhil Bhartiya Hindu Mahasabha ) के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ( swami chakrapani ) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर निशाना साधा है।

यही नहीं चक्रपाणी ने राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी।

आपको बता दें कि कांग्रेस सेवादल ( congress seva dal ) की किताब में नाथूराम गोडसे ( Nathuram Godse ) और सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध होने का दावा किया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस सेवादल ( Congress Seva Dal ) की ओर से 'वीर सावरकर कितने वीर', नाम से टाइटल वाली किताब को भोपाल में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बांटा गया था।

इस किताब में महात्मा गांधी की हत्या से लेकर नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बारे में जिक्र किया गया है।

दरअसल, इस किताब में यह दावा किया गया है कि वीर सावरकर ( Veer Savarkar ) और नाथूराम गोडसे ( Nathuram Godse ) समलैंगिंक थे और दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे।

दरअसल, कांग्रेस सेवादल की ओर से बांटी गई 'वीर सावरकर कितने वीर' किताब में कई सारी किताबों को हवाला दिया गया है।

जिसमें डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब 'फ्रीडम एट मिडनाइट' के हवाले से कहा गया कि 'नाथूराम गोडसे के ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले उनके शारीरिक संबंध की बात सामने आती है।

ब्यौरा मिलता है कि वह समलैंगिक संबंध में थे। इसबीच उनका पार्टनर कोई और नहीं, बल्कि वीर सावरकर थे।

Updated on:
4 Jan 2020, 11:26 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल