राजनीति

Video: सीएम रूपाणी से गुहार लगाने जा रही थी शहीद की बेटी, पुलिस वालों ने खदेड़ दिया

सीएम रूपाणी से घर ने मिलने की शिकायत लेकर जा रही थी शहीद कि बेटी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने शहीद की बेटी को वहां से खदेड़ दिया।

2 min read
Dec 02, 2017
martyr_daughter
Martyr Daughter

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है और ऐसे में बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक चुके है। इसी क्रम में गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शुक्रवार को एक चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। वैसे तो मुख्यमंत्री इस सभा को चुनाव के मद्देनजर लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए संबोधित कर रहे थे, लेकिन सभा के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि अब भारतीय जनता पार्टी और खुद मुख्यमंत्री की खूब किरकिरी हो रही है।

सीएम की सिक्योरिटी ने शहीद की बेटी को खदेड़ा
दरअसल, जिस वक्त मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त शहीद अशोक तडवी की बेटी रूपल सरकार के ऐलान के बाद भी प्लॉट आवंटित नहीं किए जाने की शिकायत लेकर सीएम से मिलने के लिए आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे बीच में ही रोक लिया और वहां से बाहर ले गए। बताया जा रहा है कि बाद में मुख्यमंत्री उस लड़की से मिलने बिना ही वहां से चले गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है।

राहुल गांधी ने साधा निशाना
इस वीडियो को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने कहा, ‘15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली। शहीद के परिवार को दुत्कार मिली। इंसाफ मांग रही बेटी का आज अपमान हुआ। शर्म कीजिए।’
हर बार शहीद की पत्नी को नजरबंद कर देते थे।

प्लॉट के लिए लड़ाई लड़ रही है शहीद की बेटी
आपको बता दें कि शहीद की फैमिली केवडिया कॉलोनी में रहती है। यहां शुक्रवार को रूपाणी की जनसभा थी, जिसमें शहीद की बेटी रूपल पहुंची थी। शहीद का परिवार सालों से सरकारी प्लॉट के लिए लड़ाई लड़ रहा है। हर बार किसी नेता के कार्यक्रम से पहले शहीद की पत्नी को नजरबंद कर दिया जाता था। इस बार उसकी बेटी ने मोर्चा संभाला। पुलिस द्वारा शहीद की बेटी को घसीटकर सभा वाली जगह से बाहर करने पर विवाद हो गया।

कुपवाड़ा में शहीद हुए थे पिता
रूपल तड़वी के पिता 2002 में कश्मीर के कूपवाड़ा में शहीद हो गए थे। घटना के बाद रूपल ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है। वे इस घटना की महिला आयोग में लिखित शिकायत करेंगी।

Published on:
02 Dec 2017 08:55 am