राजनीति

रमेश, सिंघवी के बाद अब शशि थरूर की कांग्रेस को सलाह- PM मोदी के अच्छे कामों की हो तारीफ

Shashi Tharoor ने अपनी भी पार्टी को नसीहत दे डाली है हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे फैसलों का तारीफ करनी चाहिए जयराम रमेश और सिंघवी के बयानों का भी किया स्वागत
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 5:18 PM IST
e1.png
,,

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी के बाद अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ( Shashi Tharoor ) ने अपनी भी पार्टी को नसीहत दे डाली है।

सांसद शशि थरूर ने कहा है कि वह पिछले 6 सालों से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे फैसलों का तारीफ करनी चाहिए।

हां लेकिन जब वह कोई गलती करें तो उनकी आलोचना भी की जाए। उन्होंने रमेश और सिंघवी का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपने साथियों के बयान का स्वागत करता हैं।

थरूर ( Shashi Tharoor ) से पहले जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कांग्रेस को प्रधानमंत्री के अत्याधिक विरोध से बचने की सलाह दी थी।

सिंघवी ने जयराम रमेश का समर्थन करते हुए शुक्रवार पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाली विपक्ष की नीति पर सवाल खड़ा कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खलनायक की तरह पेश करना न केवल गलत है, बल्कि यह उल्टा भाजपा को ही लाभ पहुंचा रहा है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि 'काम का मुल्यांकन हमेशा मुद्दों के आधार पर किया जाना चाहिए, न कि व्यक्गित आधार पर।

उन्होंने यह भी लिखा कि काम हमेशा अच्छा, बुरा या साधारण होता है।

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी को खलनायक की तरह पेश करने वाली विपक्ष की नीति का विरोध किया था।

उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के शासन का मॉडल 'पूरी तरह नकारात्मक गाथा' नहीं है।

मोदी के काम की आलोचना करके या उनको गलत छवि पेश करके विपक्ष के हाथ कुछ नहीं लगने वाला। दरअसल, ये बाते रमेश ने एक किताब के विमोचन के अवसर पर कहीं थीं।

Updated on:
23 Aug 2019, 5:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
निकाय चुनाव से पहले भाजपा का नया प्लान, दिवाली मिलन के जरिए मतदाताओं तक पहुंचेगी पार्टी, जानें पूरा समीकरण

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती