राजनीति

‘शत्रु’ का भाजपा पर तंज, कर्नाटक में धन बल से सरकार बना रही बीजेपी

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में पार्टी जनबल के बदले धनबल से सरकार बना रही है।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 6:06 PM IST
shatrughan sinha

नई दिल्ली। बी.एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन, सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद से सियासी बयानबाजी जारी है। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर हमला बोला है। सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा जुगाड़ और दबाव से सत्ता हासिल करने में लगी है। 'शत्रु' ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जनबल के बदले धन बल से सरकार बनाने में जुटी है।

कर्नाटक में हो रही लोकतंत्र की हत्या- सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जनता खामोशी से भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा देख रही है। उन्होंन कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है, वो लोकतंत्र के लिए कहीं से भी उचित नहीं है। लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाना पार्टी के लिए फजीहत भरा भी हो सकता है।

बिहार में दिखेगा राजनीतिक परिवर्तन

वहीं, बिहार की राजनीति पर सिन्हा ने कहा कि इंतजार कीजिए आने वाले दिनों में बिहार में बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलाव होने जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जल्द ही लोगों को बिहार में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

देश लोकतंत्र का मातम मना रहा- राहुल गांधी

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भाजपा संविधान का मजाक उड़ा रही है, वो कर्नाटक में बगैर बहुमत के सरकार बनानी चाहती है। इस सुबह जब भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है, देश लोकतंत्र का मातम मना रहा है। इधर, राज्यपाल के द्वारा भाजपा को सरकार बनाने का न्योता देने के विरोध में सीनियर वकील और भाजपा के पूर्व नेता राम जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जेठमलानी ने राज्यपाल के फैसले को संवैधानिक शक्ति का
घोर दुरुपयोग बताया है।

Updated on:
17 May 2018, 6:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए