राजनीति

नोटबंदी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- तारीफ करने वाले हैं सरकारी दरबारी

अपनी बात को हमेशा मुखर होकर रखने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी नोटबंदी पर अपने विचार रखे हैं।

2 min read
Nov 08, 2018
नोटबंदी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, तारीफ करने वालों को बताया सरकारी दरबारी

नई दिल्ली। आज आठ नवंबर को नोटबंदी के दो वर्ष पूरे हो गए जिसे लेकर एक बार फिर से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जहां एक ओर विपक्ष इसे एक तुगलकी फरमान बता कर इस दिन को काला दिवस के तौर पर मना रही है तो वहीं इसे आर्थिक सुधार का एक बेहतर कदम बता रही है। इसी कड़ी में अपनी बात को हमेशा मुखर होकर रखने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी नोटबंदी पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि दो वर्ष पहले नोटबंदी का उठाया गया कदम सही नहीं था और इससे देश को नुकसान हुआ है। बता दें शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बाबत गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए नोटबंदी के संबंध में अपनी बात रखी।

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रह चुके मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी यह माना है कि नोटबंदी को सही तरीके से लागू करने की योजना नहीं बनाई गई थी, जिसका इसर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है और अभी भी इसके प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने सीधे-सीधे सभी भाजपा नेताओं और सहयोगी दल जो नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं उसको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो भी नोटबंदी की तारीफ कर रहे हैं वे सब सरकारी दरबारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले पर जनता को बड़े-बड़े अर्थशास्त्रियों की बातें सुननी चाहिए ताकि उसे समझ में आ सके कि नोटबंदी से देश को कितना नुकसान हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी को सही तरीके से लागू नहीं किया गया और न हीं लागू करने का खाका तैयार किया गया था। साथ ही बाजार पर इसका क्या असर पड़ेगा इसको भी ध्यान में नहीं रखा गया था।

Updated on:
08 Nov 2018 10:04 pm
Published on:
08 Nov 2018 10:03 pm
Also Read
View All