
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए को एक के बाद एक झटके लगते नजर आ रहे हैं। अब एनडीए में शामिल भाजपा के सहयोगी शिवसेना ने चुनाव में अकेला चलने का ऐलान किया है। शिवसेना ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। नोटबंदी समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही शिवसेना ने भाजपा को एनडीए छोड़ने तक की धमकी दे डाली। शिवसेना ने कहा वह पहले भी अकेला चलने में विश्वास रखती थी। शिवसेना अकेला चली थी और आगे भी चल सकती है। पार्टी की ओर से बोल रहे आनंद राव अड़सुल ने कहा कि मोदी सरकार से जो गलतियां हुईं हैं उनको उसे स्वीकार करना चाहिए।
शिवसेना पहले भी अकेला चल रही थी
आनंद राव ने कहा कि शिवसेना सरकार में नहीं, बल्कि उस एनडीए जिसको अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और बाला ठाकरे जैसे नेताओं ने खड़ा किया था। हालांकि उन्होंने अभी हम एनडीएम में होने की बात कही, लेकिन भविष्य में अकेले चलने का संकेत दिया। शिवसेना सदस्य ने कहा कि बालासाहेब ने शिवसेना को केवल भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए ही नहीं बनाया था। शिवसेना पहले भी अकेला चल रही थी और भविष्य में भी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए उनको अकेला चलने का अच्छा उदाहरण बताया।
भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
वहीं, शिवसेना के इस बयान पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है। आपको बता दें कि शिवसेना भाजपा नीत एनडीए का हिस्सा है। वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा सरकार को शिवसेना का समर्थन है।