राजनीति

शिवसेना ने कहा-… तो लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी का हो जाएगा ‘राम नाम सत्य’

सामना ने बाबरी विध्वंस का भी जिक्र किया गया है। संपादकीय में लिखा गया है कि बाबरी मस्जिद को शिव सैनिकों ने गिराया था। बाला साहेब ठाकरे ने इसकी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 4:02 PM IST
Shivsena
शिवसेना ने कहा-... तो लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी का हो जाएगा 'राम नाम सत्य'

नई दिल्ली। राम मंदिर के निर्माण के लिए एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने एकबार फिर सामना के जरिए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिवसेना ने कहा कि अगर राम मंदिर का काम जल्द से जल्द शुरु नहीं हुआ तो 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हारने से कोई बचा नहीं पाएगा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण करे बीजेपी, अगर ऐसा नहीं होता है आगामी लोकसभा चुना में 'राम नाम सत्य' के लिए तैयार रहें।

सत्ता के लिए बीजेपी ने बनाया था राम को मुद्दा : सामना

सामना ने बाबरी विध्वंस का भी जिक्र किया गया है। संपादकीय में लिखा गया है कि बाबरी मस्जिद को शिव सैनिकों ने गिराया था। बाला साहेब ठाकरे ने इसकी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी। लेकिन अब केंद्र में बीजेपी की सरकार है इसके बावजूद राम मंदिर के निर्माण में देरी क्यों हो रही है? शिवसेना ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में काबिज होने के लिए राम मंदिर को मुद्दा बनाया था लेकिन अब भगवान राम के मंदिर निर्माण में देरी क्यों।

राम के खिलाफ यूपी की योगी सरकार : तोगड़िया

वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष रहे प्रवीण तोगड़िया ने भी राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हाल ही उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार पर भगवान राम के खिलाफ है। उसने भगवान राम के नाम पर सरकार ने युद्ध छेड़ रखा है। उन्‍होंने कहा कि हमारा मकसद राम मंदिर का निर्माण कराना है। अगर भाजपा बीजेपी रकार में हिम्‍मत है तो मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त करने में सहयोग करे।

मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाए सरकार: तोगड़िया

पिछले महीने तोगड़िया ने राम मंदिर पर कानून बनाने की भी मांग की थी। अपने वाराणसी प्रवास के दौरान उन्होंने कहा था कि जब जीएसटी और तीन तलाक पर कानून बन सकता है तो राममंदिर पर भी संसद में कानून बन सकता है। अब जबकि मानसून सत्र चल रहा है तो ऐसे में कानून बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार को अध्यादेश लाना ही होगा। यदि नहीं कर सकते तो हटने के लिए तैयार रहो और अगर कानून बनाते हो तो अगली बार झंडा लेकर हम सरकार बनवाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
Bikaner Zila Pramukh Chunav Result: रामेश्वर डूडी की बहू निकिता डूडी बनीं जिला प्रमुख, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी को 5 वोटों से हराया

Punjab Election 2027: ‘AAP बी-टीम, अकाली दल BJP की ए-टीम’, पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस का बड़ा हमला

नागौर में RLP का जिला प्रमुख बनना लगभग तय, फिर भी शंकरी भील मामले के बाद हनुमान बेनीवाल अलर्ट

‘गुप्त बैठक क्या होती है? लाइव लोकेशन सर्च कर लो…’, रोहित पवार की नागपुर मीटिंग की अटकलों पर सुप्रिया सुले भड़कीं

पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात