राजनीति

महाराष्ट्रः बीजेपी की बैठक के बीच राज्यपाल से तीनों दलों की मुलाकात टली, अब सोमवार को मुमकिन

Maharashtra Politics चल गया बीजेपी का बड़ा दांव राज्यपाल से तीनों दलों की मुलाकात टली अब सोमवार को हो सकता है कुछ बड़ा
less than 1 minute read
ncp_1.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी संकट कम होने के नाम भी नहीं ले रहा है। एक तरफ शिवसेना सरकार बनाने के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने भी नई सरकार के गठन की कवायद तेज कर दी है। बीजेपी की इस कवायद के बीच शिवेसना-एनसीपी और कांग्रेस की तिकड़ी को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल सेना के साथ सरकार बनाने में जुटी एनसीपी और कांग्रेस तीनों दल मिलकर शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात करने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ये मुलाकात अब टल गई है। अब सोमवार को तीनों दल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि तीनों दल मिलकर राज्यपाल से मौजूद स्थिति के बारे में चर्चा करने के साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले थे। लेकिन इस बीच बीजेपी के बढ़ते कदमों ने उनकी इस तिकड़ी को झटका दिया है।

शनिवार को बीजेपी की बैठक में दिग्गजों ने हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि इसी बैठक महाराष्ट्र में आगामी सरकार बनाने के फॉर्मूले को लेकर भी अहम चर्चा हुई।

विधायकों पर नजर
शिवसेना और एनसीपी की मानें तो बीजेपी की नजर उनके विधायकों पर है। किसी खरीदने को तो किसी पर दबाव के जरिये बीजेपी अब किसी भी कीमत पर सत्ता पर काबिज होने की नाकाम कोशिश कर रही है।

Updated on:
16 Nov 2019 07:50 pm
Published on:
16 Nov 2019 03:51 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा