राजनीति

कर्नाटक चुनाव : सिद्धारमैया ने कहा कि वायदा तोड़ने वाली सरकार है मोदी गर्वनमेंट

सिद्धारमैया ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार का कर्नाटक का चुनाव केंद्र सरकार के वायदे तोड़ने को लेकर भी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 7:56 PM IST
congress

बेंगलूरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनका आश्‍वासन नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया था, लेकिन वह उन्‍हें पूरा नहीं कर सके। इसके आगे उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा का चुनाव में तमाम मुद्दों के साथ भाजपा का वादा तोड़ने को लेकर भी है। उन्‍होंने ये बातें रविवार को ट्वीट कर कही।

कहा, लोगों को नहीं मिले 15 लाख रुपए
सिद्धारमैया ने कई ट्वीट किए। उन्‍होंने कहा कि इस बार का कर्नाटक चुनाव मोदी सरकार के वादे तोड़ने को लेकर भी है। पहला, काला धन सफेद नहीं हुआ। दूसरा, लोगों को उनके खाते में 15 लाख रुपए नहीं मिले। तीसरा नोटबंदी के कारण लोगों के धन का मूल्य खत्म हो गया। उन्हें अपना धन लेने के लिए कतार में लगना पड़ा।

नौकरी मांगने वालों को बेचना पकौड़ा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लिखा कि मोदी सरकार रोजगार मुहैया कराने में भी विफल रही। नौकरी मांगने वालों से पकौड़ा बेचने के लिए कहा गया।

पेट्रोल का दाम भी नहीं कर सकें कम
कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों भी नाम नहीं रोक सके। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में काफी कमी आई है, इसके बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल की कीमत लगातार बढ़ती रही। सबसे बड़ी बात भ्रष्टाचार मुक्त भारत का वायदा भी सरकार नहीं पूरा कर सकी। देश के बैंकों को लूटा जा रहा है।

जेडीएस को बताया अवसरवादी
इसके अलावा सिद्धारमैया ने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी भी करार दिया। जबकि जनता दल सेक्‍यूलर पार्टी पर प्रहार करते हुए उसे अवसरवादी करार दिया।
बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 15 मई को होगी।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया-राजीव का एक बेटा, जन्म के बाद हुई थी मौत; पहली बार सोनिया ने बताया दर्दनाक सच

महिला कलेक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप, क्या TVK विधायक पर होगी कार्रवाई? मंत्री राजमोहन ने दिया जांच का भरोसा

‘गोकुल’ पर महायुति का कब्जा, अजित पवार के करीबी रहे राजेश पाटील बने नए अध्यक्ष, कांग्रेस को झटका

वंदे मातरम् पूरा होने से पहले बैठ गए केरल के स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और विधायक; वीडियो वायरल होने पर विवाद

राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह