राजनीति

TMC के मंत्री ने संविधान को दी चुनौती, हम तीन तलाक के खिलाफ कानून को नहीं मानेंगे

TMC मंत्री सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने कि यह इस्लाम पर हमला केंद्रीय कमिटी की मीटिंग में आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे मंत्री चौधरी ने खुले तौर पर संविधान को चुनौती दे डाली
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2019, 7:51 AM IST
Siddiqullah Chowdhury
ममता बनर्जी के मंत्री सिद्दिकुल्लाह चौधरी का बड़ा बयान, हम तीन तलाक के खिलाफ कानून नहीं मानेंगे

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने तीन तलाक (Triple Talaq bill) को अपराध करार देने वाला कानून भले ही बना दिया हो ,लेकिन पश्चिम बंगाल के मंत्री इसे मानने को तैयार नहीं है। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार के मंत्री सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने इसे कानून मानने से इनकार कर दिया है।

ममता सरकार के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने कहा कि तीन तलाक बिल पास होना दुख का विषय है। और यह इस्लाम पर हमला है। टीएमसी के इस मंत्री ने संविधान को चुनौती दे डाली है। चौधरी ने कहा कि हम तीन तलाक पर बने कानून को स्वीकार नहीं करेंगे। सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने कहा कि जब इस पर केंद्रीय कमिटी की मीटिंग होगी तो हम आगे की कार्रवाई पर सोचेंगे ।

राष्ट्रपति से तीन तलाक बिल को मंजूरी

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन तलाक बिल को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही तीन तलाक कानून अस्तित्व में आ गया । यह कानून 19 सितंबर 2018 से लागू माना जाएगा।

तीन तलाक बिल संसद के दोनों सदनों से पहले ही पास हो चुका है। बता दें कि नए बने कानून में तीन तलाक कहने वाले लोगों को तीन साल की सजा का प्रावधान है। यही नहीं इसे संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

तीन तलाक पर तीखी बहस

राज्यसभा में तीन तलाक बिल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए इसे न्याय बताया वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस बिल का मूल मकसद मुस्लिम परिवारों को तोड़ना है। सरकार इस बिल के जरिए मुस्लिम महिलाओं के नाम पर मुसलमानों को निशाना बना रही है।

Updated on:
2 Aug 2019, 7:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव हुए पेश, कांग्रेस ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात