राजनीति

दूसरे सीताराम को कांग्रेस नहीं बनाना चाहती राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

पार्टी के अंदर चर्चा, गांधी परिवार के वफादार की हो रही तलाश  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2019, 4:29 PM IST
Congress
Now congress's new move for UP, New state president soon

नई दिल्ली। कांग्रेस में नए अध्यक्ष की तलाश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिन नेताओं को नया अध्यक्ष चुनना है, वे अब भी गांधी परिवार पर ही अगले अध्यक्ष के नाम को लेकर निर्भर हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी के अंदर यह चर्चा हो रही है कि ऐसे नेता की तलाश की जा रही है, जो भविष्य में कभी गांधी परिवार की बात को न काटे और जब चाहे गांधी परिवार के लिए कुर्सी छोडऩे के लिए तैयार हो जाएं।

दरअसल, नया अध्यक्ष को खोजने की जिम्मेदारी संभाल रहे नेता पी वी नरसिंह राव और सीताराम केसरी के कार्यकाल को भूले नहीं है। 1998 में केसरी को हटाकर सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाने में उस समय पार्टी के नेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पार्टी के एक सांसद कहते है कि नए अध्यक्ष के नामे को ढूंढने की प्रक्रिया में शामिल नेता उस दौर में भी थे और वे इन प्रकरणों को भूले नहीं है, इसलिए ऐसे नेता की तलाश लगातार जारी है, जो गांधी परिवार को भविष्य में चुनौती नहीं दे सके।

इस विकल्प की भी काफी चर्चा

सूत्र कह रहे है कि संसद के मौजूदा सत्र में पार्टी की कार्यसमिति की बैठक बुलाकर राहुल गांधाी का इस्तीफा मंजूर किया जा सकता है, उसके बाद कार्यसमिति महसचिवों को अधिकार देें कि जिन राज्यों में चुनाव हो, वहां के वे ही फैसलें कर सकें और संगठन के चुनावों को मंजूरी दी जाएं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि इस विकल्प को अपनाने से 6 महीने में पार्टी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने पर पार्टी को नया अध्यक्ष और नई कार्यसमिति मिल जाएगी।

Published on: