राजनीति

स्‍मृति ईरानी: पीएम मोदी के राजनीति से सन्‍यास लेते ही मैं भी छोड़ दूंगी राजनीति

मैं राजनीति में बेहतरीन नेताओं के साथ काम करने के लिए आई हूं। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता के नेतृत्व में मैंने काम किया है।
less than 1 minute read
smriti Irani
स्‍मृति ईरानी: पीएम मोदी के राजनीति से सन्‍यास लेते ही मैं भी छोड़ दूंगी राजनीति

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया। अब उनके इस बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं। दरअसल, उन्‍होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन राजनीति से संन्यास लेंगे, उसी दिन मैं भी राजनीति को अलविदा कह दूंगी। उन्‍होंने कहा है कि मोदी अभी कई बरस तक राजनीति में रहेंगे। ये बात उन्‍होंने वर्ड्स काउंट महोत्सव में एक परिचर्चा के दौरान कही।

प्रधान सेवक कभी नहीं बनूंगी
कार्यक्रम के दौरान जब एक श्रोता ने उनसे पूछा कि वह कब देश का प्रधान सेवक बनेंगी। इसके जवाब में उन्‍होंने कहा कि कभी नहीं। मैं राजनीति में बेहतरीन नेताओं के साथ काम करने के लिए आई हूं। इस मामले में मैं बेहद सौभाग्यशाली रही हूं कि मैंने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता के नेतृत्व में काम किया और अब मोदी जी के साथ काम कर रही हूं।

आसान नहीं रहने वाला है 2019
बता दें कि हाल ही में उन्‍होंने कहा था कि 2019 कोई आसान साल नहीं होगा। हालांकि‍ अपनी बात को स्‍पष्‍ट करते हुए उन्‍होंने कहा था कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि 2021 में वह भारतीय महिला विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन में हिस्सा ले पाएंगी। दरअसल, भारतीय महिला विज्ञान कांग्रेस की अध्‍यक्ष विजय लक्ष्‍मी सक्‍सेना ने उन्‍हें 2021में भारतीय महिला विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती कि 2021 में मेरे होने की वैज्ञानिक संभावनाएं क्या हैं, इसके बावजूद मैं पूरे सम्मान और विनम्रता से उनके आमंत्रण को स्वीकार करती हूं।

Updated on:
04 Feb 2019 10:37 am
Published on:
04 Feb 2019 09:01 am