राजनीति

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: नैतिकता की बात करने वाले पहले अपने गिरबां में झांके-सुशील मोदी

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर सियासी घमासान जारी है। विपक्ष पर सत्तापक्ष ने जोरदार हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 3:33 PM IST
sushil modi
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: नैतिकता की बात करने वाले पहले अपने गिरबां में झांके

पटना: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर विपक्ष के हमलावर रुख पर सत्तापक्ष करारा जवाब दे रहा है। शेल्टर होमकांड पर मुख्यमंत्री और समाज कल्याण मंत्री के इस्तीफे वाली मांग पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा कि चारा घोटाले के दोषी घर में बैठे हो। तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को रेलवे टेंडर घोटाले में लगातार नोटिस भेजा जा रहा है। वह नैतिकता की बात कर रहे हैं और दूसरों से इस्तीफा मांग रहे हैं । उन्हें शर्म आनी चाहिए। पहले उन्हें अपने गिरबां में झांकना चाहिए। बिहार सरकार इस मामले पर लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच काफी तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने भी विपक्ष पर बोला हमला

इससे पहले नीतीश कुमार ने भी विपक्ष के धरना प्रदर्शन पर करारा वार किया। नीतीश कुमार ने कहा कि कैंडल मार्च की तस्वीर देखकर हैरानी हो रही है। कैंडल मार्च में शामिल वो लोग हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय की निगरानी में इसकी जांच होगी।

मुख्‍य गवाह को गायब कराने में सरकार शामिल

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की गूंज आज संसद में भी सुनाई दी। संसद में कांग्रेस की संसद रंजीता रंजन और आरजेडी सांसद जय प्रकाश यादव ने इस मुद्दे को उठाया। दोनों सांसदों ने बिहार सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि हमने सदन से आपराधिक कानून पास किया लेकिन बिहार में सबूत मिटा दिए जाएंगे तो पीड़ितों को कैसे न्याय मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि जिन 40 लड़कियों के बलात्कार की पुष्टि हुई थी उन्हें तीन जगह शिफ्ट कर दिया गया। रेप कांड की मुख्य गवाह को मधुबनी में रखा गया, जहां से वह गायब है। उन्होंने गृहमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।।

Published on: