राजनीति

Tamilnadu : बीजेपी नेता मुरुगन ने निकाली वेट्री वेल यात्रा, आधे घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने वेट्री वेल यात्रा निकाली। बीजेपी नेता मुरुगन के सामने नरम पड़ी तमिलनाडु पुलिस।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2020, 1:35 PM IST
L murugan
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने वेट्री वेल यात्रा निकाली।

नई दिल्ली। एआईएडीएमके सरकार की अनिच्छा और स्टेट पुलिस की मनाही के बाजवूद अपनी जिद्द पर अड़े तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एल मुरुगन ने वेट्री वेल यात्रा निकाली। भगवान मुरुगन के सम्मान में चेन्नई के पूनमल्ली हाई रोड पर निकली इस यात्रा में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने से ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रैफिक जाम में आधे घंटे तक एक एंबुलेंस फंसी रही। गनीमत रही कि कोई अनहोनी घटना नहीं हुई।

वेट्री वेल यात्रा पर ही रोक क्यों?

बता दें कि तमिनाडु पुलिस ने 6 और 7 नवंबर को वेट्री वेल यात्रा निकालने से रोक दिया था। इतना ही नहीं यात्रा निकालने की जिद पर अड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन को हिरासत में ले लिया था। इस बारे में बीजेपी नेता मुरुगन का कहना है कि राज्य सरकार अन्य दलों को जुलूस निकालने और आंदोलन करने की अनुमति दे रही है। ऐसे में बीजेपी की वेट्री वेल यात्रा पर रोक क्यों? यह मेरा संवैधानिक अधिकार है।

Updated on:
8 Nov 2020, 1:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए