राजनीति

तेजस्वी यादव की बिहार सीएम नीतीश कुमार को सलाह, अहंकार छोडकर अपने काम का मूल्यांकन करें

नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सरकार अहंकार छोड़कर आत्ममंथन करे।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2021, 9:10 PM IST
tejashwi yadav said bihar government should evaluate his work
tejashwi yadav said bihar government should evaluate his work

नई दिल्ली। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की स्थिति को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हैं। अब बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज देश-विदेश की मानक रेटिंग संस्थाएं बिहार की बदहाली की चर्चा कर रही हैं। इसके बाद भी सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय अपनी धुन में मस्त है।

विफलता स्वीकार करने को तैयार नहीं है सरकार
तेजस्वी यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ये संस्थाएं 16 वर्षों के कागजी विकास को आइना दिखा रही हैं, लेकिन बिहार की सरकार अहंकार में डूबी हुई है। यही वजह है कि सरकार अपनी विफलताओं को स्वीकार करने को कतई तैयार नहीं है। सरकार क्यों नहीं मान लेती कि ये विपक्ष नहीं बल्कि उनकी ही सरकार के आंकड़े हैं। अगर सरकार अपनी गलतियां ही स्वीकार नहीं करेगी तो खामियों को कैसे दूर किया जाएगा।

बिहार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 30-40 वर्ष के भूतकाल में डूबे रहने वाली सरकार को वर्तमान के आंकड़ों के साथ भविष्य, वर्तमान और अपने भूत के 16 वर्षों का आकलन अवश्य करना चाहिए। उन्हें विचार करना चाहिए कि उदारीकरण के बाद भी बिहार विकास के मानकों पर इतना पीछे क्यों है। मौजूदा सरकार और सीएम नीतीश कुमार को आत्ममंथन की जरूरत है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश-विदेश के प्रतिष्ठि‍त मूल्‍यांकन व मानक संस्‍थानों, नीति आयोग, एनसीआरबी, एनएचआरएम, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने बिहार की शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, कानून व्‍यवस्‍था, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन आदि से संबंधित शोधपूर्ण रिपोर्ट पेश की है। वहीं राज्य के सीएम इसे झूठ बता रहे हैं, शायद वो अपने महल से बाह नहीं निकलते हैं। बता दें कि इससे पहले राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और लोजपा सांसद चिराग पासवान ने भी इस मुद्दे पर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार का ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, मॉक संसद में महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को घेरा

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात