राजनीति

तेजस्वी बोले- RJD सिर्फ मुस्लिमों-यादवों की पार्टी नहीं, सरकार बनी तो देंगे 69 फीसदी आरक्षण

आजकल लोग 'बिग बॉस' ज्यादा देखने लगे हैं।
less than 1 minute read
d
तेजस्वी बोले- RJD सिर्फ मुस्लिमों-यादवों की पार्टी नहीं, सरकार बनी तो देंगे 69 फीसदी आरक्षण

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां शनिवार को कहा कि अगर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार बनी तो तमिलनाडु की तर्ज पर आरक्षण 69 फीसदी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजद केवल मुस्लिमों और यादवों की ही पार्टी नहीं है। पार्टी के पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में राजद नेता ने कहा कि केंद्र सरकार धीरे-धीरे सभी जगहों से आरक्षण के प्रावधान को समाप्त कर रही है।

पारिवारिक विवाद पर भी बोले तेजस्वी

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के बारे में ये भ्रम फैलाने को कोशिश होती है कि ये केवल यादवों और मुस्लिम की पार्टी है, जबकि राजद सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी है। तेजस्वी ने अपने घर में चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर भी अपनी भड़ास निकली। तेजस्वी ने पारिवारिक विवाद को लेकर मीडिया और राजनीतिक महकमे में हो रही बयानबाजी पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल लोग 'बिग बॉस' ज्यादा देखने लगे हैं।

'मछली की आंख की तरह एक ही लक्ष्य'

तेजस्वी ने कहा, 'पारिवारिक मामलों को मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'मीडिया में आजकल किसी के परिवार में खाना बना है या नहीं, किसने खाया? किसके घर में क्या हो रहा है? ये सारी निजी बातों को दिखाया जाने लगा है। हमें कुछ नहीं देखना। मछली की आंख की तरह एक ही लक्ष्य है, ऐसे लोगों को सत्ता से उखाड़ फेंकना, जो गरीबों के लिए कहते कुछ हैं और करते कुछ नहीं।'

Updated on:
03 Nov 2018 11:01 pm
Published on:
03 Nov 2018 11:01 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा