राजनीति

तेजप्रताप ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया RJD में आने का न्यौता, कहा- वो हमेशा मेरे टच में हैं

तेजप्रताप ने शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
less than 1 minute read
satru
तेजप्रताप ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया भाजपा में आने का न्यौता, कहा- वो हमेशा मेरे टच में हैं

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। सभी पार्टियों ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है। आलम यह है कि गठबंधन और दल-बदल का खेल शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में राजेडी नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा सांसद को राजद में आने का न्यौता भी दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर तेजप्रताप ने दिया बड़ा बयान

तेजप्रताप ने कहा कि शत्रुघ्न अंकल तो हमेशा मेरे टच में रहते हैं और राजद में आना चाहें तो हम उनका हमेशा स्वागत करेंगे। मीडिया से बात करते हुए तेज ने कहा कि त्रुघ्न अंकल अगर हमारे जनता दरबार में आते हैं तो भी उनका स्वागत है। गौरतलब है कि कई बार राजद के कार्यक्रम में सिन्हा पहुंच चुके हैं। इससे पहले मीसा भारती ने भी कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा का राजद में स्वागत है। इतना ही नहीं सिन्हा भी खुद कह चुके हैं लालू का परिवार उनके परिवार के जैसा ही है और दोनों परिवारों के बीच काफी पुराना संबंध है। ऐसे में तेज प्रताप का यह बयान कई बातों की ओर की इशारा करता है।

कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे तेजप्रताप

वहीं, अगामी तीन फरवरी को कांग्रेसी की रैली में शामिल होने वाले सवाल पर तेज ने कहा कि मैं भी उस रैली में शामिल होऊंगा। उन्होंने धर्मनिरपेक्ष दलों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को हराना है तो सारे धर्मनिरपेक्ष दलों को एकसाथ, एकमंच पर आना होगा। तेज ने कहा कि कांग्रेस की रैली में पूरा विपक्ष एकजुट होगा।

Updated on:
21 Jan 2019 08:35 pm
Published on:
21 Jan 2019 07:51 pm