राजनीति

योगी पर न्यूयॉर्क टाइम्स की फिर विवादित टिप्पणी, कहा ‘हिंदू आतंकी’

लेख में यह भी जिक्र है कि वर्ष 1959 तक गोरखनाथ मंदिर के महंत रहे दिग्विजय नाथ को महात्मा गांधी की हत्या के कुछ दिन पहले उनकी हत्या के लिए युवाओं को उकसाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2017, 10:18 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अमरीकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख छपा है, जिसमें आदित्यनाथ को 'हिंदू आतंकवादी' बताया गया है। अमरीकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में 'राजनीतिक सीढ़ियां चढ़ता एक फायरब्रांड हिंदू पुजारी' शीर्षक से छपे इस लेख में योगी आदित्यनाथ को हिंदू युवा वाहिनी का सरगना बताया गया है और इस संगठन को एक आतंकी संगठन के रूप में पेश किया गया है।

इस लेख में लिखा गया है कि भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य (उत्तर प्रदेश) में एक महंत को शासन करने के लिए चुना गया है, जिनके भाषणों में नफरत होती है। लेख में आगे कहा गया है कि आदित्यनाथ को अधिकतर लोग योगी कहकर बुलाते हैं और उनकी पहचान एक मंदिर के महंत के रूप में होती है।

मुस्लिमों को दबाने के लिए बनाई हिंदु युवा वाहिनी
अखबार के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों से बदला लेने के लिए युवाओं की सेना के तौर पर हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया गया। इसके अलावा लेख में योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक सफर और भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पर भी काफी कुछ लिखा गया है।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान में शामिल योगी
अखबार ने योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने के नरेंद्र मोदी के फैसले को आश्चर्यजनक बताते हुए लिखा है कि नरेंद्र मोदी तीन साल पहले सत्ता में आए थे तब विकास और आर्थिक तरक्की की बात किया करते थे, लेकिन अब भारत को 'हिंदू राष्ट्र' में बदलने के अभियान ने मोदी के विकास के एजेंडे को पीछे छोड़ दिया है और उनकी सरकार में देश के 17 करोड़ मुसलमान आर्थिक और सामाजिक तौर पर काफी पीछे चले गए हैं।

इस लेख में कहा गया है कि योगी की पहचान एक ऐसे पुजारी की है, जो हिंदुओं का वर्चस्व स्थापित करने के लिए अपने चरमपंथी विचारों के लिए जाने जाते हैं योगी ने इतिहास में मुसलमान शासकों द्वारा किए गए अत्याचारों का बदला लेने के लिए युवाओं का एक संगठन हिन्दू युवा वाहिनी बनाया हुआ है। वह रैलियों में जोर-शोर से कह चुके हैं कि 'हम सब धर्मयुद्ध की तैयारी कर रहे हैं।

योगी पर दो दर्जन मुकदमों का भी जिक्र
इस लेख में सीएम योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों द्वारा मुस्लिमों को धमकाकर गांव से निकालने, गाय ले जाने के लिए मारपीट करने और कई मामलों में मारपीट और उपद्रव में शामिल रहने का भी जिक्र है। साथ ही योगी आदित्यनाथ पर भी कई गंभीर मामलों समेत करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमों का भी जिक्र किया गया है।

लेख में गोरक्षपीठ का भी जिक्र
अखबार ने लिखा है कि गोरखनाथ मंदिर, जिसके आदित्यनाथ महंत हैं, का पुराना चरमपंथी इतिहास रहा है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 1959 तक गोरखनाथ मंदिर के महंत रहे दिग्विजय नाथ को महात्मा गांधी की हत्या के कुछ दिन पहले उनकी हत्या के लिए युवाओं को उकसाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं उनके बाद आए महंत अवैद्यनाथ ने 1992 में 16वीं सदी में बनी बाबरी मस्जिद को गिराने और उसकी जगह मंदिर बनाने के लिए भीड़ को उकसाया था। इस घटना के बाद भारत के हालिया इतिहास के सबसे खूनी दंगे भड़क उठे थे।
Published on:
Also Read
View All
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना