राजनीति

महाराष्ट्र में अगले सीएम बनेंगे उद्धव ठाकरे, शिवसेना ने लगाई मुहर

महाराष्ट्र में बढ़ा सियासी घमासान शिवेसना ने लगाई उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे उद्धव ठाकरे
2 min read
udhav-thakre.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही खींचतान अब रोचक मोड़ पर पहुंच गई है। सत्ता की चाबी हासिल करने में जुटी शिवसेना को समर्थन देने के पीछे एनसीपी-कांग्रेस अब तक सस्पेंस बनाए हुए हैं। लेकिन इस बीच जो सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि आखिरकार महाराष्ट्र में इतने लंबे चले सियासी संग्राम के बीच प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा?

शिवसेना ने इस सवाल पर से पर्दा उठा दिया है। शिवसेना की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है कि प्रदेश का नया मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे ना कि आदित्य ठाकरे।

आपको बता दें कि प्रदेश में विधासभा चुनाव के परिणाम आने के 15 दिन बाद भी नई सरकार का गठन नहीं हो सका। दरअसल पूरा घटनाक्रम ही प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाने की लड़ाई के बीच चला।

सुबह शिवसेना नेता संजय राउत और उद्धव ठाकरे के बीच भी लंबी बातचीत चली। इस बातचीत के बाद उद्धव ठाकरे का नाम बतौर सीएम सामने आया।

इसलिए उद्धव के नाम पर मुहर
दरअसल एनसीपी नेता अजीत पवार को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि वे आदित्य ठाकरे के नीचे डिप्टी सीएम बनना पसंद नहीं करेंगे। यही नहीं आदित्य को सीएम बनाया जाता तो शायद अन्य कई बड़े नेताओं को सीनियर-जूनियर मसला हो सकता था।

यही वजह रही कि उद्धव ठाकरे के नाम पर सभी शिवसैनिकों में सहमति भी बन गई। उद्धव ना सिर्फ शिवसैनिकों को बल्कि एनसीपी के विधायको को जोड़कर रखने में कामयाब हो सकते हैं।

बीजेपी भी सीएम पद पर अड़ी थी तो शिवसेना भी सीएम पद पर अड़ी थी। ऐसे में शिवसेना की ओर से आया ये बयान काफी मायने रखता है कि प्रदेश में अगला सीएम उद्धव ठाकरे को बनाने पर सहमति बन गई है।
आपको बता दें कि अब तक एनसीपी और शिवसेना दोनों की तरफ से क्या फॉर्मूला होगा इस पर सहमति सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से इशारा मिलने के बाद प्रदेश में नया फॉर्मूला सामने आ सकता है।

Published on:
11 Nov 2019 01:13 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा