राजनीति

मोदी कैबिनेट के दो बड़े फैसले- ई-सिगरेट किया बैन तो रेलवे कर्मचारियों को दिया 78 दिन का बोनस

कैबिनेट बैठक में ई-सिगरेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का लिया गया फैसला मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली के बोनस की घोषणा भी की
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 8:06 AM IST
d.png

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ई-सिगरेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इसके साथ ही बैठक में 2 बड़े फैसले लिए गए।

ई-सिगरेट पर बैन के साथ ही मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली के बोनस की घोषणा भी की गई।

कैबिनेट के इन फैसलों का प्रभाव सीधा 11 लाख से अधिक लोगों पर होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट बैठक के लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इस साल भी रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिवाली का तोहफा दिया जाएगा।

जावड़ेकर ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में 78 दिन का वेतन दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को दिए जाने वाले इस बोनस से केंद्र सरकार पर 2024 करोड़ रुपए का भार आएगा।

वहीं, कैबिनेट ने भारत में ई-सिगरेट के उत्पादन, विक्रय, आयात, निर्यात, ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन समेत कई तरह का प्रतिबंध लगा दिया।

Updated on:
19 Sep 2019, 8:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All