राजनीति

प्रकाश राज के असहिष्णुता राग पर बरसे मोदी के मंत्री, पढ़िए सुप्रियो का करारा जवाब

अभिनेता प्रकाश राज के धार्मिक असहिष्णुता वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने करारा जवाब दिया है।

2 min read

बेंगलुरु। मोदी सरकार के मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बीफ और पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के प्रचार में जुटे सुप्रियो धार्मिक कट्टरता को लेकर बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं बीफ भी खाता हूं और मेरे कई पाकिस्तानी दोस्त भी हैं।' बाबुल एक टीवी कार्यक्रम में अभिनेता प्रकाश राज के आरोपों पर जवाब दे रहे थे। धार्मिक असहिष्णुता पर बोलते हुए उन्होंने सफाई दी कि वो धार्मिक भेदभाव नहीं करते हैं।

'हिंदुओं के सामने बीफ नहीं बेचना चाहिए'
उन्होंने कहा, 'मैं बंगाल में पला-बढ़ा हूं और इमामबाड़े के पास रहा हूं। मैंने कॉलेज के दिनों में बीफ खाया है। मेरे बहुत सारे विदेशी दोस्त हैं और उनमें कई पाकिस्तानी भी हैं। मुस्लिमों के त्योहारों पर हमने जश्न मनाया है और मिठाइयां भी खाई हैं। मैं यह नहीं कह सकता कि मैं कभी मंदिर नहीं गया या फिर मस्जिद नहीं गया।' बाबुल ने यह भी कहा कि यदि मुसलमान बस्ती में पोर्क नहीं बेचा जाता है तो हिंदुओं के सामने गाय का मांस नहीं बेचा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस ने बदली रणनीति, सुनकर भाजपा के छूटे पसीनें !

बाबुल ने बताया धार्मिक सहिष्णुता का मतलब
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'धार्मिक सहिष्णुता का मतलब यह नहीं है कि मैं अपने धर्म का आदर न करूं। अगर मैं खुद अपने धर्म का सम्मान नहीं करूंगा तो फिर कोई और कैसे करेगा? मैं मंदिर-मस्जिद दोनों ही जगह जा चुका हूं।' उन्होंने कहा कि वो किसी तरह की पूजा-पाठ पर यकीन नहीं करते हैं।

सुप्रियो पर लगा है धारा 144 के उल्लंघन का आरोप
बाबुल सुप्रियो के खिलाफ शुक्रवार को धारा 144 का उल्लंघन करने और पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। गौरतलब है कि सुप्रियो अपने कुछ नेताओं के साथ मिलकर तनावग्रस्त आसनसोल-रानीगंज इलाके में हालात का जायजा लेने के लिए जाना जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी नोकझोंक हुई थी।

ये भी पढ़ें

भर्ती घोटाले में आज़म खान की भूमिका को लेकर योगी के मंत्री ने कही बड़ी बात
Published on:
31 Mar 2018 05:07 pm
Also Read
View All