राजनीति

West Bengal By Election: ममता बनर्जी की आज चेतला में जनसभा, शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज

West Bengal By Election चेतला से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही हैं ममता बनर्जी, सीएम पद पर बने रहने के लिए भवानीपुर सीट पर जीतना दीदी के लिए जरूरी

2 min read
Sep 08, 2021

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल उचुनाव ( West Bengal By Election ) को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दी है। खास तौर पर तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) और बीजेपी ( BJP ) एक बार फिर इस चुनाव में आमने-सामने हैं। टीएमसी प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee )भवानीपुर ( Bhabanipur ) सीट से चुनावी मैदान में हैं। बुधवार से वे अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रचार शुरू कर रही हैं।
ममता अपने चुनवी अभियान की शुरुआत चेतला से कर रही हैं।

बुधवार को ममता बनर्जी की चेतला में जनसभा है। यहां वे प्रचार के साथ-साथ संबोधन के जरिए वोटरों को लुभाने की कोशिश करेंगी। वहीं ममता के चुनाव प्रचार की शुरुआत करने से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उन पर तंज कसा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हर हाल में जीत हासिल करना होगी। हालांकि राजनीतिक जानकारों की मानें तो यहां लगभग ममती की जीत तय है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी उन्हें इतनी आसानी से जीत देने वाली नहीं है।

जल्द ही बीजेपी अपने किसी कद्दावर नेता को उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है। ममता के सामने एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी के नाम की भी चर्चा है।

शायद यही वजह है कि शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार की शुरुआत से पहले चुटकी ली है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि, क्या होगा अगर बीजेपी उन्हें दोबारा ममता बनर्जी के सामने भवानीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतार दे?

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से करारी शिकस्त दी थी। यही वजह है कि अब ममता बनर्जी के लिए सीएम पद पर बने रहने के लिए भवानीपुर सीट पर चुनाव जीतना काफी अहम है।

ममता की पारंपरिक सीट है भवानीपुर
पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों-भवानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज में 30 सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।

भवानीपुर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट है। टीएमसी ने बीते रविवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा के लिए पार्टी की उम्मीदवार हैं।

इसके अलावा, टीएमसी नेता जाकिर हुसैन और अमीरुल इस्लाम क्रमशः जंगीपुर और समसेरगंज सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

टीएमसी के 20 स्टार प्रचारक
तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर टीएमसी ने अपने 20 स्टार प्रचारकों के सूची भी जारी कर दी है। इनमें पार्टी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, पार्थ चटर्जी, सुब्रत बख्शी, अभिषेक बनर्जी समेत कई दिग्गजों को नाम शामिल हैं।

Published on:
08 Sept 2021 11:28 am
Also Read
View All