राजनीति

ममता बनर्जी का बीजेपी पर पलटवार, कहा- भ्रष्टाचार के ‘पितामह’ हैं प्रधानमंत्री मोदी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पीएम मोदी तो अपने फैशन में व्यस्त हैं। वह किसी लायक नहीं हैं।
less than 1 minute read
Feb 02, 2019
ममता बनर्जी
ममता बनर्जी का बीजेपी पर पलटवार, कहा- भ्रष्टाचार के ‘पितामह’ हैं प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखा पलटवार किया है। एक सभा के दौरान जवाबी हमला करते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के ‘पितामह’ हैं।

अपने फैशन में व्यस्त हैं मोदी: ममता

ममता ने कहा कि हमने यूनाइटेड इंडिया रैली आयोजित की थी। क्या उनके (पीएम मोदी) पास कोई दोस्त बचा है? वह अपने फैशन में व्यस्त हैं। वह अपने भाषणों को टेलीप्रोम्पटर की मदद से पढ़ते हैं। वह किसी लायक नहीं हैं। उन्होंने काले धन को वापस लाने का वादा किया था। 15 लाख रुपये देने के उनके वादे का क्या हुआ?

बच्चों के अवैध व्यापार करती बीजेपी: ममता

रफाल और नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि नोटबंदी एक बड़ा घोटाला था। जन-धन बड़ा घोटाला है। रफाल बड़ा घोटाला है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बच्चों के अवैध व्यापार और गैस डीलरशिप घोटाले में भी शामिल है।

बीजेपी की रैलियों पर भड़की सीएम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रैलियों पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि वह (बीजेपी) बंगाल में रैलियों को संबोधित करने के लिए पूरे देश भर से नेताओं को ला रही है। उन्होंने यदि इस पर होने वाले खर्च का एक भी हिस्सा बंगाल को दिया होता, तो लोगों को इसका लाभ मिलता।

Published on:
02 Feb 2019 10:39 pm