राजनीति

तीसरी बार सीएम बनने के बाद ममता बनर्जी का पहला दिल्ली दौरा, विपक्षी नेताओं समेत पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दो साल बाद दिल्ली में पांच दिवसीय दौरा, 2024 आम चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं के साथ करेंगी बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी 28 को होगी मुलाकात
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 8:43 AM IST
West Bengal CM Mamata Banerjee Delhi Visit
West Bengal CM Mamata Banerjee Delhi Visit

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) लगातार तीसरी बार प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहली बार दिल्ली का दौरा कर रही हैं। ममता का ये दिल्ली दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह साफ है आगामी 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले विपक्षी दलों के साथ होने वाली बैठक की चर्चा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

वहीं पांच दिवसीय दौरे के दौरान सीएम ममता की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होगी। दिल्ली रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। शाम 5 बजे वे राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। ममता के अलावा तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी दिल्ली जाएंगे।

2024 को लोकसभा चुनाव में मोदी रथ को रोकने के लिए विपक्ष लगातार लामबंदी में जुटा है। वहीं विपक्ष की ओर से पीएम पद का चेहरा कौन होगा इसको लेकर भी लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। कभी एनसीपी चीफ शरद पवार का नाम आगे आता है तो कभी बंगाल में बीजेपी को पटखनी देने वाली ममता बनर्जी के नाम पर भी चर्चाएं शुरू हो जाती है।

हालांकि विपक्ष की ओर से अब तक इस पर किसी के नाम को मुहर नहीं लगाई गई है।
लेकिन इस बीच ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे ने एक बार फिर सियासी हलचलें तेज कर दी हैं। ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे पर विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगी।

ममता बनर्जी 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा उनका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और विपक्ष के नेताओं के साथ मुलाकात करने का भी कर्यक्रम है।

कांग्रेस सांसद प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि ममता बनर्जी संभवत: मंगलवार को सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। वहीं 29 जुलाई तक वे दिल्ली में ही रहेंगी, 30 जुलाई को कोलकाता के लिए रवाना होंगी।

रूटीन दौरा
तृणमूल कांग्रेस के सांसद व प्रवक्ता प्रो. सौगत रॉय ने बताया कि लागातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी पहली बार सोमवार शाम को दिल्ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ऐसे बहुत से काम रहते हैं, जिसके लिए उन्हें दिल्ली जाना होता है। इसी सिलसिले में वे दिल्ली जा रही हैं। इसे रूटीन दौरा कहा जा सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ममता बनर्जी राज्य के लिए वित्तीय सहायता, पर्याप्त वैक्सीन आपूर्ति समेत राज्य की अन्य मांगों पर चर्चा कर सकती हैं।

विपक्षी नेताओं से मुलाकात पर टिकी नजर
राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा ममता के विपक्षी नेताओं से मुलाकात को लेकर है। दिल्ली में विपक्ष के किन नेताओं से उनकी मुलाकात होती है और क्या नई रणनीति बनती है, इस पर हर किसी की नजर टिकी है।

विपक्षी एकता का आह्वान
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ममता बनर्जी ने 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया था।

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव हुए पेश, कांग्रेस ने PM मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात